×

MS Dhoni: रिकॉर्ड का ढेर, बहुत मुश्किल है जिनका टूटना

धोनी ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तानी की हुई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है।

Newstrack
Published on: 15 Aug 2020 4:04 PM GMT
MS Dhoni: रिकॉर्ड का ढेर, बहुत मुश्किल है जिनका टूटना
X
MS Dhoni

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी के नाम ऐसे कई रिकार्ड हैं जिनको तोड़ पाना किसी के लिए बहुत मुश्किल है। जानते हैं धोनी के नाम दर्ज कुछ ख़ास रिकार्डों के बारे में।

सबसे ज्यादा स्टंपिंग

धोनी की विकेटकीपिंग जबरदस्त रही है। विकेटकीपिंग में बिजली की स्पीड से स्टंप करने की कला शायद ही कोई धोनी से बेहतर जानता हो। धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

ये भी पढ़ें- एमएस धोनी: मुश्किल मुकाबलों के बादशाह खिलाड़ी, सारी दुनिया ने माना लोहा

MS Dhoni MS Dhoni

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। धोनी के नाम टेस्ट मैचों में 38, वन-डे क्रिकेट में 120 और टी-20 में 34वीं बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

सबसे ज्यादा कप्तानी

MS Dhoni MS Dhoni

ये भी पढ़ें- धोनी के बाद सुरेश रैना ने लिया सन्यास, नहीं खेलेंगे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट

धोनी ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तानी की हुई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। यही नहीं, धोनी भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 27 टेस्ट, 110 वन-डे, और 41 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जीतने वाले कप्तान हैं। कप्तानी ही नहीं, धोनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भी नाम कमाया है।

MS Dhoni MS Dhoni

ये भी पढ़ें- ‘कैप्टन कूल’ ने ऐसे बदली IND. क्रिकेट की तस्वीर, इन कामों में भी आजमा चुके हैं हाथ

धोनी ने 31 अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। धोने ने गिलक्रिस्ट का रिकार्ड तोड़ा था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2004 में 172 रन बनाए थे।

तिहरी ट्राफी

MS Dhoni MS Dhoni

धोनी दुनिया में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिसने वन-डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए सेंचुरी जड़ दी थी। उन्होंने 113 रन की परी दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक ठोका था। धोने अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीत ली थी।

ये भी पढ़ें- अभी-अभी रैना का सन्यास: धोनी के साथ रिटायरमेंट का एलान, फैंस को तगड़ा झटका

धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story