×

इस बल्लेबाज ने मचाया धमाल, ताबड़तोड़ जड़े छक्के, सिर्फ इतनी गेंदों पर बनाए 128 रन

एलन फिन ने न्यूजीलैंड की तरफ से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला है। उन्होंने अब तक 12 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट ए और 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 343, 477 और 537 रन जड़े हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Feb 2021 4:46 AM GMT
इस बल्लेबाज ने मचाया धमाल, ताबड़तोड़ जड़े छक्के, सिर्फ इतनी गेंदों पर बनाए 128 रन
X
न्यूजीलैंड के 21 साल के युवा बल्लेबाज एलन फिन ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया है।

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के 21 साल के युवा बल्लेबाज एलन फिन ने कमाल कर दिखाया है। उन्होंने फोर्ड ट्रॉफी में शानदार शतक लगाया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के घरेलू 50 ओवर के मैच में वेलिंगटन की तरफ से एलन फिन खेल रहे हैं। फिन ने ओटागो के खिलाफ 59 गेंदों पर ताबड़तोड़ 128 रन जड़े हैं। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 11 छक्के जड़े। उनकी पारी की बदौलत वेलिंगटन 8 विकेट खोकर 427 रन बनाए।

एलन फिन ने न्यूजीलैंड की तरफ से अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला है। उन्होंने अब तक 12 फर्स्ट क्लास, 19 लिस्ट ए और 13 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने क्रमश: 343, 477 और 537 रन जड़े हैं। एलन ने फर्स्ट क्लास करियर में यह पहला शतक जड़ा है। टी20 क्रिकेट में वह तीन अर्धशतक जड़े चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 183 का है।

सबसे बड़ा स्कोर

न्यूजीलैंड में 50 ओवर के क्रिकेट में यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2013 में फोर्ड ट्रॉफी में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने छह विकेट खोकर 417 रन बनाए थे। अगर ओवरऑल क्रिकेट को देखें तो यह लिस्ट ए क्रिकेट में 18वां सबसे बड़ा स्कोर है।



ये भी पढ़े...बुमराह के फैंस दुखी: अब चौथे टेस्ट में नहीं आएंगे नजर, आ रही ये बड़ी खबर

फिन एलन के साथ ही टॉम ब्लंडेल ने 140 गेंदों पर 151 रन बनाए। ब्लंडेल ने 17 चौके और एक छक्के की मदद से यह स्कोर बनाया। दोनों ने पहले विकेट लिए सिर्फ 123 गेंदों पर 191 रनों की साझेदारी पारी खेली।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज में पहला दो मैच जीत लिया है और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

ये भी पढ़े...IPL 2021 में खुलासा: क्रिस मॉरिस क्यों बिके इतने महंगे, राजस्थान रॉयल्स ने बताई सच्चाई

IPL में नहीं मिला कोई खरीददार

युवा बल्लेबाज एलन फिन ने IPL 2021 के ऑक्शन में भी रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन उन्हें किसी ने खरीदा नहीं। अब उनके इस तूफानी बल्लेबाजी को देखकर हर कोई तारीफ कर रहा है। अब IPL फ्रेंचाइजियों को इस खिलाड़ी को नहीं खरीदने का पछतावा हो रहा होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story