×

विराट-तेंदुलकर हैं बहुत पीछे, मोदी के बाद इस मामले में आगे है इनका नाम

Shivakant Shukla
Published on: 8 Jun 2023 3:14 PM GMT
विराट-तेंदुलकर हैं बहुत पीछे, मोदी के बाद इस मामले में आगे है इनका नाम
X

नई दिल्ली: वैसे तो इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भले ही बहुत नाम कमाया हो लेकिन अब भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने दोनों लोंगों को एक मामले में पीछे कर दिया है। हाल ही में हुए एक ताजा सर्वे के अनुसार धोनी भारत के दूसरे सबसे प्रेरणादायक पुरुष हैं।

ये भी पढ़ें... देश को 3 महीने में मिलेगा नया आर्मी चीफ, ये नाम हैं सबसे आगे

पहला स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बता दें कि इस सर्वे में पहला स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हासिल किया है। महिलाओं के सर्वे में दिग्गज बॉक्सर मैरीकॉम शीर्ष पर हैं। बताते चलें कि महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट से दूर हैं लेकिन उनके फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है।

ये भी पढ़ें... हरियाणा चुनाव में इस चेहरे पर बड़ा दांव खेल सकती है बीजेपी

YouGov के सर्वे में सामने आई बात

YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों के साथ दुनिया के सबसे प्रशंसित लोगों की सूची बनाने के लिए 41 देशों के 42,000 लोगों का एक सर्वेक्षण किया। जिसमें भारत के सबसे ख्यातिप्राप्त पुरुष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और महिलाओं में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम पहले स्थान पर रहीं। पूरी दुनिया की बात करें तो बिल गेट्स और मिशेल ओबामा इस लिस्ट में नंबर एक पर रहे।

सर्वे में था इन लोगों का भी नाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी के पक्ष में 15.66% लोगों ने वोट किया वहीं धोनी को 8.58 फीसदी वोट मिले। वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन को 5.81 फीसदी और भारतीय कप्तान विराट कोहली को 4.46 फीसदी वोट मिले। भारत में इसके बाद रोनाल्डो को 2.95 फीदसी वोट के साथ और मेसी को 2.32 प्रतिशत लोगों ने वोट किया। महिलाओं में मैरी कॉम को सबसे ज्यादा 10.36% वोट मिले। इस लिस्ट में मैरी कॉम के अलावा किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुषमा स्वराज और दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं।

ये भी पढ़ें... RBI के नोट कहाँ छपते हैं, उस पर Governor के साइन क्यूँ होते हैं

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story