×

Richest Cricketer: न सचिन, न धोनी; यह खिलाड़ी है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर

Richest Cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात की जाए तो, जो दो नाम सामने आता है वो है, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी का जिनके पास हज़ार करोड़ों की सम्पत्ति है। लेकिन ये सबसे अमीर क्रिकेटर नहीं है। एक पूर्व क्रिकेटर के सामने इनकी संपत्ति काम है। हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिनके पास कुल संपत्ति लगभग ₹20,000 करोड़ से अधिक है।

Yachana Jaiswal
Published on: 8 July 2023 5:58 AM GMT
Richest Cricketer: न सचिन, न धोनी; यह खिलाड़ी है दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर
X
Richest Cricketer Samarjit Singh Gaykawad (Pic Credit -Social Media)

Richest Cricketer: दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात की जाए तो, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी का नाम जहन में आता हैं। जिन्हें अक्सर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर माना जाता है, इन खिलाड़ियों ने अपने करियर के दौरान अपार संपत्ति जुटाई हैं। सचिन तेंदुलकर की अनुमानित कुल संपत्ति की बात करे तो वह लगभग ₹ 1,250 करोड़ है। वही धोनी की कुल संपत्ति लगभग ₹ 1,040 करोड़ होने का अनुमान लगाया जाता है। हज़ारों की संपत्ति होने के बाद भी इन खिलाड़ियों में से कोई भी दुनिया के अमीर क्रिकेटर का खिताब नहीं पा पाया है। इसके लिए एक ऐसे क्रिकेटर का नाम सामने आता है जो कि भारत के शाही परिवार से ताल्लुक रखते है।

अमीर क्रिकेटर एक शाही महाराजा है

वह सबसे अमीर खिलाड़ी एक भारतीय 'महाराजा' में गिना जाता हैं। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर का खिताब समरजीत सिंह गायकवाड़ के नाम है। अपने क्रिकेट करियर के दौरान, वह फर्स्ट क्लास के बल्लेबाज थे। एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह पाया गया है कि भारतीय क्रिकेट(Indian Cricket)के इतिहास में सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड़ हैं। समरजीतसिंह गायकवाड़ का जन्म 1967 में हुआ था। गुजरात के बड़ौदा (वडोदरा) में एक सम्मानित और प्रतिष्ठित गायकवाड़ परिवार में जन्म लिया। वह बड़ौदा के राज घराने में पूर्व में महाराजा रहे, रणजीतसिंह प्रतापसिंह गायकवाड़ और शुभांगिनीराजे के इकलौते वंशज हैं। समरजीतसिंह गायकवाड़ को महाराजा की उपाधि साल 2012 में अपने पिता के स्वर्गवास के बाद मिला जिसके बाद उन्हें 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति विरासत में मिली है।

गायकवाड़ वंशज ने दो शताब्दी से ज्यादा समय से बड़ौदा में अपनी प्रभावशाली शाही राजवंश की स्थिति को बनाए रखी है। 55 वर्षीय समरजीत सिंह गायकवाड़, बड़ौदा के शाही परिवार के मुखिया और महाराजा की सम्मानित उपाधि पर विराजे हैं।जीक्यू इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार समरजीतसिंह को बेशकिमती खजाने का एक विशाल संग्रह विरासत में मिला है, जिसमें फेमस कलाकार राजा रवि वर्मा की खूबसूरत पेंटिंग के साथ-साथ सोने और चांदी के कीमती आभूषण भी शामिल हैं।

हज़ार करोड़ों के विशाल संपत्ति के मालिक

समरजीत सिंह गायकवाड़ ने 2012 में अपने पिता को खो दिया। जिसके बाद उन्हें महाराजा के पद पर सम्मानित किया। महाराज की उपाधि पर बैठकर समरजीत को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति विरासत में मिली। इस प्रतिष्ठित वंश के पास भव्य लक्ष्मी विलास पैलेस है, जिसे दुनिया भर में सबसे बड़े निजी स्वामित्व वाले निवास के रूप में जाना जाता है। अपने शानदार शाही कर्तव्यों के अलावा, समरजीतसिंह गायकवाड़ लक्ष्मी विलास पैलेस के विशाल मैदान में गोल्फ भी खेलते है।समरजीत कई मंदिर और ट्रस्ट का भी संचलन करते हैं, जिसमें गुजरात और बनारस समेत उत्तर प्रदेश के 17 मंदिरों का संचालन जुड़ा हुआ।

महाराजा के साथ एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर,

समरजीत सिंह गायकवाड़ की शादी राधिकाराजे से हुई है। ये वांकानेर राज्‍य के शाही परिवार से सम्बन्ध रखती हैं। समरजीत सिंह रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने छह फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं। समरजीत को बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसिडेंट के रूप में भी चुना जा चुका है।

समरजीतसिंह की क्रिकेट जगत में भी नाम कमाने वाले जाने माने हस्ती है। समरजीत ने प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य के तरफ से खेलकर अपने टीम का नेतृत्व भी किया है। जिसमे उन्होंने अपने क्रिकेट कौशल का प्रदर्शन किया था। समरजीत ने संक्षेप में राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखा, लेकिन समरजीतसिंह ने 2017 के बाद से राजनीति में सक्रिय नहीं रहे।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story