×

Rohit Sharma Love Story: रोहित को अपने मैनेजर से हुआ था प्यार, प्रोफेशनल से पर्सनल तक का रिश्ता

Rohit Sharma and Ritika Sajdeha Love Story: रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा ने दिसंबर 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड रितिका सजदेह से शादी की थी। आइए उनकी फिल्मी प्रेम कहानी पर एक नजर डालते हैं।

Yachana Jaiswal
Published on: 12 July 2023 2:46 AM GMT
Rohit Sharma Love Story: रोहित को अपने मैनेजर से हुआ था प्यार, प्रोफेशनल से पर्सनल तक का रिश्ता
X
Rohit Sharma (Pic Credit -Social Media)

Rohit Sharma and Ritika Sajdeha Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा अपने निजी जिंदगी के बारे में जल्दी खुलेआम बात नहीं करते हैं। रोहित शर्मा के लव स्टोरी के बारे में भी बहुत कम ही लोग जानते है। महान खिलाड़ी रोहित शर्मा की पत्नी खूबसूरत और कौशलता से समृद्ध रितिका सजदेह हैं। रोहित शर्मा और रितिका दोस्त की तरह शुरूआत में थे फिर धीरे-धीरे उनकि दोस्ती प्यार में बदल गई। आपको बता दें कि रितिका पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन है। रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की प्रेम कहानी भी कुछ खास है क्योंकि वे हमें अपने पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने का अच्छा उदाहरण देती हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के एक स्टार बल्लेबाज रोहित हैं और रितिका उनकी अर्धांगिनी हैं, जो हमेशा उनके साथ रहती हैं, पहले उनके मैनेजर के रूप में और अब उनकी पत्नी के रूप में उनके साथ रहती है। जी हां रितिका रोहित के काम को मैनेज करती थी दोनों के बीच पहले प्रोफेशनल रिश्ता था, जिस रिश्ते को उन्होंने फिर पर्सनल कर लिया। आइए जानते है रोहित शर्मा और रितिका की खूबसूरत प्रेम कहानी पर।

भारतीय क्रिकेट टीम कैप्टन रोहित शर्मा

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर में हुआ था। वह दाएं हाथ के तेज बल्लेबाज हैं, रोहित इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। साथ ही रोहित अपने देश के क्रिकेट टीम के कैप्टन भी है। 1999 में रोहित एक क्रिकेट कैंप में शामिल हुए थे, उसके बार से वो निरंतर क्रिकेट खेलने लगे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम में जुलाई 2006 में रोहित जगह बना पाए। तब से, क्रिकेटर के नाम कई रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा के पास लगभग 160 करोड़ की संपत्ति है।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह

रितिका सजदेह का जन्म 21 दिसंबर 1987 को हुआ था और वह एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर हैं। खूबसूरत और कुशल होने के साथ रितिका काफी मेहनती है। वे खिलाड़ियों और उनके ब्रांड विज्ञापन और उनके कॉन्ट्रैक्ट की देख रेख करती थी,अपनी शादी के बाद से रितिका सिर्फ अपने पति और परिवार की देखभाल कर रही है।

एक एड शूट के समय हुआ था मिलना युवराज ने दूर रहने की दी थी चेतावनी

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की प्रेम कहानी 2008 में शुरू हुई जब वे एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। रितिका एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी और वे रोहित शर्मा के मैनेजर से जुड़ी हुई थीं। एक-दूसरे को बेहतर जानने लगे और कुछ समय बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। शादी के बंधन में बंधने से पहले, वे एक-दूसरे को छह साल से जानते थे। रोहित और रितिका की मुलाकात प्रोफेशनल्स के तौर पर हुई थी। रितिका, जो एक स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर थी वह क्रिकेटर युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं ।

रोहित शर्मा एक विज्ञापन शूट के लिए रितिका सजदेह से मिले थे और युवराज ने उन्हें उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी थी। हालांकि पहले रोहित रितिका को ज्यादा पसंद नहीं करते थे। जैसे-जैसे वे एक-दूसरे को जानने लगे, रोहित और रितिका ने डेटिंग शुरू कर दी और छह साल की अवधि के बाद, भारतीय बल्लेबाज ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई में अपनी प्रेमिका को प्रपोज करके सरप्राईज कर दिया, जहां उन्होंने 11 साल की उम्र में अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी।यह समय अप्रैल 2015 का था।

रोहित और रितिका ने 13 दिसंबर 2015 को मुंबई के ताज लैंड्स होटल में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड के कई बड़े नाम मुंबई के भव्य होटल में जुटे थे। मुंबई इंडियंस का कप्तान होने का फायदा भी इन्हें मिला, क्योंकि अंबानी ने उनकी शादी से पहले कपल के लिए एक शानदार पार्टी रखी थी। जिसमे देश के कुछ प्रमुख लोग आए हुए थे। भारतीय क्रिकेटरों को जमकर मस्ती करते देखा गया था। शादी के बाद भी रोहित शर्मा और रितिका एक हसी खुशी फैमिली के साथ जी रहे हैं। रोहित शर्मा और उनकी पत्नी के बीच रोमांस, केयर, और रिस्पेक्ट शादी के बाद और बढ़ते देखा गया। दोनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ़ का उदाहरण देते है।

कपल के जिंदगी का नया चैप्टर

शादी के तीन साल बाद, रोहित और रितिका माता-पिता बने और 30 दिसंबर, 2018 को उनके जीवन में एक नन्हीं सी जान ने एंट्री किया। ये कपल एक बेटी के माता पिता बने। दोनों को अपनी प्यारी बेटी के लिए नाम तय करने में कुछ समय लगा। यह 06 जनवरी, 2019 था, जब भारतीय बल्लेबाज ने एक मनमोहक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया और इसे 'बेबी समायरा' के रूप में कैप्शन दिया।

रोहित और रितिका का प्यार भरा जीवन उनके बीच रोमांस और कई सारी खुशी के पल से भरपूर है। वे एक-दूसरे के साथ घूमने, विदेशी यात्राओं पर जाने, और एक-दूसरे के साथ खास लम्हों को बिताने के समय को एंजॉय करते हैं। यह कपल एक दूसरे को सपोर्ट भी करता है, चाहे वह रोहित का क्रिकेट ग्राउंड में खेल खेलते हुए हों या परिवार के साथ मस्ती करते हुए।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story