×

India vs South Africa: रोहित शर्मा का सबसे बड़ा कारनामा, दुश्मनों को दिया मुंहतोड़ जवाब

रोहित शर्मा के अलावा आज भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोका। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे किए।

Manali Rastogi
Published on: 6 Sep 2023 11:38 AM GMT (Updated on: 6 Sep 2023 11:32 AM GMT)
India vs South Africa: रोहित शर्मा का सबसे बड़ा कारनामा, दुश्मनों को दिया मुंहतोड़ जवाब
X
#INDvSA: रोहित शर्मा का सबसे बड़ा कारनामा, दुश्मनों को दिया मुंहतोड़ जवाब

रांची: साउथ अफ्रीका और भारतीय टीम के बीच रांची में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज आखिरी मैच का दूसरा दिन है और भारतीय टीम के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा ने एक और कारनामा कर दिया है। रोहित शर्मा ने रांची में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में पहला दोहरा शतक जड़ा है।

India vs South Africa: रोहित शर्मा का नया कारनामा, बीच मैच में किया ये काम

यह भी पढ़ें: India vs South Africa: रोहित शर्मा के बाद रहाणे का बवाल, किया नया कारनामा

बता दें, आखिरी मैच के पहले ही दिन रोहित ने शतक जड़ा था, लेकिन अब ये शतक दोहरे शतक में तब्दील हो गई है। रोहित शर्मा पहले ही इस सीरीज में दो शतक जड़ चुके हैं लेकिन अब उन्होंने तीसरा शतक दोहरे में बादल दिया है। इसके अलावा रोहित ने अपने टेस्ट करियर के दो हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।

एक और रिकॉर्ड हुआ दर्ज

रोहित ने 28 चौके और चार छक्कों के साथ अपना दोहरा शतक पूरा किया है। इसके साथ ही, रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एक टेस्ट सीरीज में 500 रन बनाने वाले पांचवे भारतीय ओपनर अब रोहित हैं। विनोद मांकड़, बुद्धी कुंदेरम, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग उनसे पहले ये कारनामा कर चुके हैं। इस सीरीज में रोहित ने अब तक 521 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: रोहित ने छीना ये रिकॉर्ड! वीरेंद्र सहवाग ने बदली थी ओपनिंग की परिभाषा

बता दें, रोहित शर्मा के अलावा आज भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक ठोका। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने 100 रन पूरे किए। 59.17 स्ट्राइक रेट के साथ रहाणे ने अपना शतक पूरा किया है। रहाणे ने तीन साल बाद भारत में शतक ठोका है। रहाणे ने साल 2016 में अपना आखिरी टेस्ट शतक भारत में ठोका था।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story