×

Rohit Sharma vs Virat Kohli: रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, विराट कोहली को पछाड़ बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड...

Rohit Sharma vs Virat Kohli: आईपीएल में इस समय जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की।

Suryakant Soni
Published on: 12 April 2023 11:09 AM GMT
Rohit Sharma vs Virat Kohli: रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, विराट कोहली को पछाड़ बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड...
X
Rohit Sharma vs Virat Kohli

Rohit Sharma vs Virat Kohli: आईपीएल में इस समय जबरदस्त मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। बुधवार को मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की। मुंबई की तरफ से इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक पारी खेली। रोहित ने अपनी 65 रन की पारी के लिए सिर्फ 45 गेंद का सामना किया। इस पारी में रोहित शर्मा ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली को पछाड़कर रोहित ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड:

आईपीएल में अब तक सर्वाधिक रनों के मामलों में टीम इंडिया के विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शुमार हैं। दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अब तक कई बड़ी पारियों के साथ बड़े-बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। रोहित शर्मा ने जैसे ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिफ्टी जड़कर विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन:

बता दें दिल्ली कैपिटल्स की टीम की गेंदबाज़ी हमेशा से काफी मजबूत रही हैं। दिल्ली की टीम के खिलाफ रन बनाना बेहद मुश्किल काम हैं। लेकिन कोहली और रोहित को दिल्ली की गेंदबाज़ी काफी रास आती हैं। दोनों ने अब तक दिल्ली के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाये हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक कुल 925 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा ने बुधवार को 65 रनों की पारी के साथ 977 रनों के साथ पहले नंबर काबिज कर लिया।

मुंबई को अंतिम गेंद पर मिली जीत:

आईपीएल में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। आईपीएल 2023 में दिल्ली की यह लगातार चौथी हार हो गई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 172 रन पर सिमट गई है। इसके जवाब में मुंबई ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story