×

बेटी के बचाव में सौरभ गांगुली! CAA को लेकर कह दी ये बड़ी बात

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। आम इंसानों के साथ इसमें बॉलीवुड के कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं।

Roshni Khan
Published on: 19 Dec 2019 7:35 AM GMT
बेटी के बचाव में सौरभ गांगुली! CAA को लेकर कह दी ये बड़ी बात
X

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हो रहा है। आम इंसानों के साथ इसमें बॉलीवुड के कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं। इन्ही में एक और नए चहरे का नाम भी आ रहा है। हम बात कर रहे हैं BCCI के अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बेटी सना गांगुली की। CAA के विरोध में पोस्ट को लेकर आलोचकों के निशाने पर बेटी के बचाव में खुद सौरभ गांगुली उतरे।

पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने ट्विटर पर कहा कि उनकी बेटी अभी काफी युवा हैं और उन्हें राजनीतिक मामलों की समझ नहीं है। गांगुली ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को राजनीति से दूर रखने की अपील भी की। सना के इंस्टाग्राम अकाउंट से फासीवाद के विरोध में एक पोस्ट डाली गई थी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, लेकिन बाद में वह पोस्ट हटा ली गई।

ये भी देखें:CAA पर सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने कहा- मुशर्रफ दिल्‍ली के रहने वाले, दे सकते हैं नागरिकता

गांगुली की अपील, मेरी बेटी को इन सबसे दूर रखें

देर रात पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट कर बेटी सना का बचाव किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'कृपया सना को इन सबसे बाहर रखें... यह पोस्ट सच नहीं है... राजनीति में कुछ भी समझने के लिए वह बहुत छोटी है।' उन्होंने इस ट्वीट को पिन भी कर रखा है। उन्होंने 18 दिसंबर बुधवार देर शाम बेटी के स्कूल के आखिरी दिन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 14 साल के स्कूल लाइफ का आज आखिरी दिन है।

इंस्टाग्राम पर सना ने लिखा था पोस्ट

NBT

सौरभ की 18 साल की बेटी सना फिलहाल 12वीं में हैं। अपनी मां की ही तरह वह भी एक ट्रेंड ओडिशी डांसर हैं और कई बार उनके साथ स्टेज परफॉर्मेंस भी दे चुकी हैं। सना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशवंत सिंह की किताब के एक अंश को पोस्ट किया था। मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की किताब 'द एंड ऑफ इंडिया' के एक अंश को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था कि फासीवादी ताकतें हमेशा एक या दो कमजोर वर्ग को निशाना बनाती हैं।

NBT

इसी पोस्ट में आगे लिखा था, 'नफ़रत के आधार पर उपजा आंदोलन तभी तक चल सकता है जब तक भय और संघर्ष का माहौल बना रहे। आज हम में से जो लोग यह सोच कर ख़ुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं कि वो मुसलमान या ईसाई नहीं हैं, वो मूर्खों की दुनिया में जी रहे हैं।' लेकिन बाद में वह पोस्ट डिलीट कर दी गई।

ये भी देखें: इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए नया धमाका, आया नया फीचर, जानिए क्या होगा खास?

सना इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव रहती हैं

सौरभ और डोना की सिर्फ एक ही बेटी है, जो सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने कई बार अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने अपने पापा की एक पोस्ट शेयर किया था। जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आ गई थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story