×

जब मैदान पर ही भिड़ गई दोनों टीमें, घूंसों से लेकर चली हॉकी स्टिक्स

जहां पर पहले तो दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर भिड़े और फिर लड़ते-लड़ते मैदान के बाहर पहुंच गए। दोनों टीमों के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए आयोजकों ने दोनों टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Shreya
Published on: 26 Nov 2019 6:28 AM GMT
जब मैदान पर ही भिड़ गई दोनों टीमें, घूंसों से लेकर चली हॉकी स्टिक्स
X
जब मैदान पर ही भिड़ गई दोनों टीमें, घूंसों से लेकर चली हॉकी स्टिक्स

नई दिल्ली: खेल के दौरान अक्सर आपने खिलाड़ियों को आक्रामक होते हुए देखा होगा। खिलाड़ियों के इसी व्यवहार की वजह से अक्सर खिलाड़ियों के बीच झड़प तक हो जाती है। हालांकि ये व्यवहार खेल भावना से बिल्कुल अलग होता है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। ये घटना पंजाब पुलिस हॉकी और पंजाब नेशनल बैंक हॉकी टीम के बीच खेले गए नेहरू कप फाइनल के दौरान घटी। जहां पर पहले तो दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर भिड़े और फिर लड़ते-लड़ते मैदान के बाहर पहुंच गए। दोनों टीमों के इस तरह के व्यवहार को देखते हुए आयोजकों ने दोनों टीमों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

हॉकी इंडिया ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

खिलाड़ियों ने लड़ाई के दौरान अपनी हॉकी स्टिक्स का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान मैदान के बाहर खड़े कुछ ऑफिशियल्स ने दोनों टीमों के बीच चल रही इस झड़प को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाए। इस पर हॉकी इंडिया ने टूर्नामेंट के आयोजकों से विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: बैंक वसूलेगा इतने पैसे! अगर नहीं रखा मिनिमम बैलेंस, तो होगा नुकसान

फैंस ने की खिलाड़ियों को बैन करने की मांग

इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग खेल भावना पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही दोनों टीमों और टीम के खिलाड़ियों पर आजीवन बैन लगाने की मांग भी करने लगे। कुछ फैन्स ने इस मामले पर खेल मंत्री किरेन रिजिजू का ध्यान आकर्षित करते हुए खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पीएनबी ने जीता मैच

दरअसल, ये लड़ाइ उस वक्त शुरु हुई जब दोनों की टीमें 3-3 से बराबर स्कोर पर थीं। इस दौरान गेंद पंजाब पुलिस के सर्कल में पीएनबी के पास थी। खिलाड़ियों ने टर्फ पर ही एक-दूसरे को मारना शुरु कर दिया, जिसके लिए उन्होंने अपनी स्टिक्स को भी यूज किया। मैच कुछ समय के लिए रुका रहा, उसके बाद दोनों टीमों के 8-8 खिलाड़ियों के साथ मैच आगे शुरु किया गया। दोनों टीमों के 3-3 खिलाड़ियों को लाल कार्ड दिखा दिया गया। इसके अलावा पंजाब पुलिस के मैनेजर को भी अपने खिलाड़ियों को उकसाने के लिए लाल कार्ड मिला। आखिर में इस मैच को पीएनबी ने 6-3 से अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें: IAS-IPS का ऐसा प्यार! फिर मंदिर में ली साथ जीने मरने की कसमें

Shreya

Shreya

Next Story