×

Shane Warne B'day: बैड ब्वाॅय का जेंटलमैन खेल, जानिए क्रिकेटर से जुड़े 4 विवाद

वेस्‍टइंडीज के खिलाड़ी मर्लोन सैमुअल्‍स से भी वॉर्न झगड़ा कर चुके हैं। दोनों ने साल 2013 में बिग बैश लीग के दौरान भी झगड़ा किया था। ऐसे ही कई मामले सामने आए जब दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े की खबरेब सामने आईं।

Manali Rastogi
Published on: 21 April 2023 5:33 PM GMT
Shane Warne Bday: बैड ब्वाॅय का जेंटलमैन खेल, जानिए क्रिकेटर से जुड़े 4 विवाद
X
Shane Warne B'day: बैड ब्वाॅय का जेंटलमैन खेल, जानिए क्रिकेटर से जुड़े 4 विवाद

नई दिल्‍ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न आज अपना 50वां बर्थडे मना रहे हैं। शेन वॉर्न को अपने खेल के लिए दुनियाभर में काफी मशहूर हैं। आज भी कई गेंदबाज वॉर्न को अपना गुरु मानते हैं और उनके जैसा बनना चाहते हैं। जितनी सुर्खियां वॉर्न ने अपने खेल के जरिये बटोरी उतनी ही चर्चा उनके पर्सनल लाइफ और विवादों को लेकर भी हुई। इसके बाद भी वह सबके लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

यह भी पढ़ें: हैंस क्रिश्चियन ग्रैम की 166वीं जयंती आज, माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में किया था कमाल

विक्‍टोरिया स्‍टेट के फर्नट्री में 13 सितंबर 1969 को जन्मे वॉर्न ने अपने 145 टेस्‍ट मैचों के करियर में 708 विकेट झटके थे। यही नहीं, आज भी कई क्रिकेट समीक्षक ऐसे हैं, जोकि एशेज सीरीज में वॉर्न द्वारा माइक गैटिंग को फेंकी गई गेंद को सदी की सर्वश्रेष्‍ठ गेंद कहते हैं। दरअसल यह गेंद लेग स्‍टंप के बाहर टप्‍पा खाने के बाद इतनी अधिक टर्न हुई थी कि ऑफ स्‍टंप ले उड़ी थी।

आइए जानते हैं शेन वॉर्न से जुड़े कुछ विवाद :

पिच के बारे में 'बुकी' को दी थी जानकारी

वॉर्न पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। इस मामले में वह दोषी भी पाये गए थे। मौसम और पिच से जुड़ी अहम जानकारी शेन वॉर्न और मार्क वॉ ने एक बुकी को दी थी। अपने ऊपर लगे आरोप को इन दोनों खिलाड़ियों ने माना भी था। यह मामला साल 1994 का है। वॉर्न और वॉ ने बुकी को श्रीलंका में खेले गए सिंगर कप के दौरान पिच की जानकारी दी थी।

ब्रिटेन की एक नर्स को भेजे थे अश्‍लील मैसेज

वॉर्न का नाम सिर्फ मैच फिक्सिंग मामले में ही नहीं बल्कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में भी शामिल है। एक ऐसा ही मामला ब्रिटेन से सामने आया, जहां वॉर्न एक नर्स को ढेर सारे अश्‍लील मैसेज भेजे थे। उस वक़्त ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप कप्तान वॉर्न थे।

यह भी पढ़ें: बप्पा के दर्शन में पहुंची ये एक्ट्रेस, फैंस के चक्कर में हुआ ये हाल

यह मामला सामने आते ही उनसे उप कप्तानी वापस ले ली गई थी। यही नहीं, वॉर्न पर अन्य कई महिलाओं के साथ संबंध रखने के भी आरोप लगे थे। इसके बाद उनकी वाइफ सिमोना ने उनको तलाक दे दिया था।

डोपिंग मामले में भी फंसे थे वॉर्न, लगा था प्रतिबंध

ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब साल 2003 के वर्ल्‍डकप के दौरान वॉर्न को डोपिंग मामले के आरोप झेलने पड़े थे और उनको टीम से बाहर कर दिया गया था। वॉर्न को टूर्नामेंट से पहले हुए परीक्षणों में प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया गया था। उनके मूत्र में एक प्रतिबंधित दवा के अंश मिले थे।

यह भी पढ़ें: भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान पलटी नाव,11 लोगों की मौत, चार लापता

मर्लोन सैमुअल्‍स के साथ भी हुआ था झगड़ा

वेस्‍टइंडीज के खिलाड़ी मर्लोन सैमुअल्‍स से भी वॉर्न झगड़ा कर चुके हैं। दोनों ने साल 2013 में बिग बैश लीग के दौरान भी झगड़ा किया था। ऐसे ही कई मामले सामने आए जब दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े की खबरेब सामने आईं। एक बार सैमुअल्स से झगड़े के बाद वॉर्न को एक मैच का प्रतिबंध भी झेलना पड़ा था। यह मामला साल 2016 का है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story