×

Sourav Ganguly: दादा के ट्वीट ने क्रिकेट जगत में मचा दी हड़कंप, कैप्शन में सौरव गांगुली ने ये क्या लिख दिया

Sourav Ganguly Tweet: इस साल 8 जुलाई को दादा 51 साल के हो जाएंगे। जन्मदिन के एक दिन पहले सौरव गांगुली ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट किया है, जिससे क्रिकेट जगत में कई अटकलें लगनी शुरू हो गई है।

Yachana Jaiswal
Published on: 7 July 2023 1:05 PM GMT
Sourav Ganguly: दादा के ट्वीट ने क्रिकेट जगत में मचा दी हड़कंप, कैप्शन में सौरव गांगुली ने ये क्या लिख दिया
X
Sourav Ganguly Tweet (Pic Credit -Social Media)

Sourav Ganguly Tweet: इंडियन क्रिकेट टीम के एक सफल क्रिकेट करियर के साथ नाम बनाने वाले सौरव गांगुली है। मशहूर भारतीय क्रिकेटर 'क्रिकेट जगत में दादा' के नाम से जाने जाते है। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अध्यक्ष भी पूर्व में रह चुके हैं। बंगाल के टाइगर की उपाधि भी इन खिलाड़ी को दी गई हैं। सौरव गांगुली एक आलीशान लाइफ स्टाइल वाली ज़िंदगी जी रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रहे, सौरव गांगुली का जन्मदिन कुछ घंटों में हैं। दादा का जन्म 8 जुलाई 1972 को हुआ था इस साल 8 जुलाई को दादा 51 साल के हो जाएंगे। जन्मदिन के एक दिन पहले सौरव गांगुली ने शुक्रवार शाम को एक ट्वीट किया है, जिससे क्रिकेट जगत में कई अटकलें लगनी शुरू हो गई है।

सौरव गांगुली जो टीम इंडिया में बेहतरीन कप्तानों में जाने जाते है, उन्होंने शुक्रवार शाम को अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया। इस ट्वीट ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या हो गया दादा के साथ। इसपर यूजर्स ने कई अटकलें लगानी शुरू कर दी है।

कुछ यूजर्स का खाना है कि अपने क्रिकेट करियर को दादा बड़ी घोषणा करने वाले है। कुछ ने दादा के जीवन पर बायोपिक तैयार करने का भी ज़िक्र किया है। सौरव गांगुली ने इस पर अभी तक कोई नया अपडेट शेयर नहीं किया हैं।

सौरव गांगुली कोलकाता के रहने वाले हैं। गांगुली इस साल 8 जुलाई को 51 वर्ष के होने वाले हैं। उसके पहले शुक्रवार को सौरव ने एक वीडियो शेयर किया हैं। हालांकि इस वीडियो के कैप्शन में दादा ने लिखा है कि कुछ घंटे शेष। सभी को इंतजार है कि दादा आगे क्या बड़ा ऐलान करने वाले हैं जिसको लेकर उन्होंने ऐसा ट्वीट किया है।

ऐसा रहा है सौरव का क्रिकेट करियर,

सौरव गांगुली का क्रिकेट में करियर नए शानदार रिकॉर्ड के साथ बेहतरीन प्रदर्शन दिया है। सौरव ने 113 टेस्ट और 311 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। अपने खेल के दौरान सौरव ने डबल सेंचुरी के साथ 16 सेंचुरी और 35 फिफ्टी लगाया है। जिसके दम पर सौरव ने 7212 रन का रिकॉर्ड बनाया है। वनडे मैच में सौरव ने 22 सेंचुरी और 72 अर्द्धशतक लगाते हुए 11363 रन का रिकॉर्ड बनाया है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story