×

Sunil Chhetri Birthday: फुटबॉल के बिना जीवन अधूरा हैं, जानिए सुनील छेत्री का जीवन

Sunil Chhetri Birthday: सुनील छेत्री एक प्रमुख भारतीय फुटबॉलर हैं। उन्हें भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान माना जाता है और उन्होंने अपने उच्च क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय करियर में कई उपलब्धियों को हासिल किया है।

Vertika Sonakia
Published on: 3 Aug 2023 2:11 AM GMT
Sunil Chhetri Birthday: फुटबॉल के बिना जीवन अधूरा हैं, जानिए सुनील छेत्री का जीवन
X
Sunil Chhetri Birthday (Photo: Social Media)

Sunil Chhetri Birthday: सुनील छेत्री एक प्रमुख भारतीय फुटबॉलर हैं। उन्हें भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान माना जाता है और उन्होंने अपने उच्च क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय करियर में कई उपलब्धियों को हासिल किया है। छेत्री को भारत के सबसे सफल फुटबॉलर में से एक माना जाता है और उन्हें विश्व फुटबॉल अर्जुनपुरस्कार से भी नवाजा गया है। उनके प्रशंसक उन्हें 'स्कोरिंग सुपरस्टार' के रूप में जानते हैं और उनके जन्मदिन को देशी फुटबॉल दिवस के रूप में मनायाजाता है।

सुनील छेत्री का प्रारंभिक जीवन

सुनील छेत्री का प्रारंभिक जीवन बाल्यकाल से फुटबॉल में रुचि और प्रतिभा से भरा था। उनका जन्म 3 अगस्त, 1984 को सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश में एक नेपाली परिवार में हुआ था।छोटे से ही उम्र में, उन्होंने फुटबॉल में अद्भुत कौशल दिखाया और लोकल स्तर पर ध्यान खींचा। इनके पिता श्री के. बी छेत्री भारतीय सेना में गोरखा रेजीमेंट के जवान थे। पिता के ट्रांसफर के चलते सुनील छेत्री ने भारत के अलग-अलग स्कूल में शिक्षा प्राप्त की है। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने दिल्ली में फुटबॉल खेलना शुरु कर दिया था।

सुनील की शिक्षा

सुनील छेत्री की प्रारंभिक शिक्षा भारत के विभिन्न स्कूल में हुई। आशुतोष कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बीच में ही इनका सिलेक्शन भारतीय फुटबॉल टीम में हो गया था जिससे उनका ग्रेजुएशन अधूरा रह गया था।

सुनील छेत्री की फुटबॉल मैच देखने की अपील

भारतीय लोगों की मायूसी और फुटबॉल में कम रूचि को देखते हुए सुनील छेत्री ने सभी से फुटबॉल मैच देखने का आग्रह किया। इंडिया और Chinese Taipei के बीच खेले गए मुकाबले में सुनील छेत्री ने हैट्रिक लगाई थी, जिसकी वजह से भारत 5-0 से विजई हो गया था परंतु इस मैच को देखने वाले दर्शकों की संख्या 2000 से भी कम थी, जिसकी वजह से फुटबॉल खेलने वाली दोनों टीम के खिलाड़ी काफी निराश हुए थे।

भारत और केन्या के बीच हुए मैच के पहले भी सुनील ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो के ज़रिये सबको मॉक्सह देखने की अपील की थी और इस वीडियो को विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने शेयर करा था जिसे देख कर भारी संख्या में लोग मैच देखने आए थे।

सुनील छेत्री का फुटबॉल करियर

17 साल की उम्र में इन्होंने फुटबाल सीखना शुरुआत करा और दिल्ली सिटी क्लब के लिए खेला। वर्ष 2002 में इन्हें कोलकाता के मोहन बागन क्लब से ओर से खेलना का मौका मिला था। 2005 में यह भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा बन गए थे। 12 जून, 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ इन्होंने पहला गोल किया था।

सुनील छेत्री का विवाह

सुनील छेत्री का विवाह उनके मेंटर सुब्रतो भट्टचार्य की बेटी सोनम से 4 दिसंबर, 2017 में कोलकाता में हुआ था। सोनम ने स्कॉलंड से शिक्षा हासिल करने के बाद कोलकाता में अपने दो होटल खोले और वही चला रही हैं।

सुनील छेत्री को मिले पुरस्कार

अखिल भारतीय फुटबॉलमहासंघ प्लेयर ऑफ़ दईयर: 2007, 2011, 2013, 2014, 2017, 2018–19

हीरो ऑफ द इंडियन सुपर लीग: 2017-2018

अर्जुज अवार्ड ( फुटबॉल ): 2012

पद्म श्री अवार्ड: 2019

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story