×

Who is Utkarsha Pawar: इस महिला क्रिकेटर से शादी रचाएंगे ऋतुराज गायकवाड़, जानें कौन हैं दुल्हनियां..?

Who is Utkarsha Pawar: आईपीएल 2023 में अपने शानदार खेल से चेन्नई को खिताब दिलाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शादी के कार्यक्रम के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया था।

Suryakant Soni
Published on: 1 Jun 2023 4:45 PM GMT
Who is Utkarsha Pawar: इस महिला क्रिकेटर से शादी रचाएंगे ऋतुराज गायकवाड़, जानें कौन हैं दुल्हनियां..?
X
Who is Utkarsha Pawar (Photo: Social Media)

Who is Utkarsha Pawar: आईपीएल 2023 में अपने शानदार खेल से चेन्नई को खिताब दिलाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शादी के कार्यक्रम के चलते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया था। बता दें कि ऋतुराज की तरह ही उनकी होने वाली पत्नी भी प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। अब सभी जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ऋतुराज गायकवाड़ की होने वाली दुल्हनियां कौन हैं..?

गायकवाड़ की होने वाली दुल्हन हैं बेहद खूबसूरत:

बता दें चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। उनकी होने वाली दुल्हनियां का नाम पवार है। गायकवाड़ की तरह ही उत्कर्षा पवार भी एक क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उत्कर्षा पवार महाराष्ट्र की महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वो दाएं हाथ से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करती हैं। उत्कर्षा पवार ने 11 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। गायकवाड़ की होने वाली दुल्हन बेहद खूबसूरत हैं।

3 जून को शादी करेंगे गायकवाड़:

ऋतुराज गायकवाड़ अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत दिलाने के बाद अपनी जीवन में एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुतुराज 3 जून को अपनी गर्लफेंड से शादी कर लेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो रुतुराज ने शादी के चलते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड का दौरा नहीं किया।

आईपीएल 2023 में रहा दमदार प्रदर्शन:

चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में ऋतुराज गायकवाड़ का भी काफी योगदान रहा था। आईपीएल 2023 में गायकवाड़ ने जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में कुल 590 रन बनाये थे। इस सीजन उनके नाम 4 अर्धशतक भी दर्ज हुए थे। सीएसके के आईपीएल फाइनल में पहुंचने में ऋतुराज के परफॉर्मेंस का अहम योगदान रहा था। शादी के चलते उन्होंने WTC फाइनल से अपना नाम वापस ले लिया।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story