×

WTC Final: अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी

WTC Final: टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इस समय बैकफुट पर नज़र आ रही हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 469 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में अपने पांच विकेट गंवा दिए।

Suryakant Soni
Published on: 9 Jun 2023 9:11 AM GMT
WTC Final: अजिंक्य रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट बनाया ये ख़ास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी
X
WTC Final (Photo: Google)

WTC Final: टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में इस समय बैकफुट पर नज़र आ रही हैं। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार बल्लेबाज़ी करते हुए 469 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत ने पहली पारी में अपने पांच विकेट गंवा दिए। अभी टीम इंडिया पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा हैं। दूसरे दिन के खेल समाप्ति तक अजिंक्य रहाणे 29 रन और श्रीकर भरत 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। अंजिक्य रहाणे टीम इंडिया की इस पारी में आखिरी उम्मीद नज़र आ रहे हैं। इस मैच में रहाणे ने अपने नाम एक ख़ास रिकॉर्ड बना लिया।

ऐसा करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी:

अंजिक्य रहाणे ने यह रिकॉर्ड बल्ले से नहीं बल्कि फील्डिंग में बनाया हैं। अंजिक्य रहाणे ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर पैट कमिंग्स का कैच लपका था। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। रहाणे टेस्ट में 100 कैच पूरे करने वाले 7वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रहाणे को टीम इंडिया का सबसे अच्छा फील्डर माना जाता हैं। अब उनसे टीम को बल्लेबाज़ी में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद हैं।

राहुल द्रविड़ के नाम हैं सबसे अधिक कैच:

टीम इंडिया के लिए अब तक सिर्फ सात ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में 100 विकेट ले पाए हैं। इसमें सबसे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के नाम हैं। द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक 209 कैच लपके हैं। उनेक बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण हैं, जिन्होंने 135 कैच पकड़े हैं। अब इस लिस्ट में अंजिक्य रहाणे का नाम भी जुड़ गया हैं। इस सूची में विराट कोहली भी शामिल हैं, कोहली ने अब तक टेस्ट में 109 कैच लिए हैं।

एक साल बाद टीम में शामिल:

बीसीसीआई ने इस बड़े मुकाबले के लिए टीम में अजिंक्य रहाणे को शामिल किया हैं। रहाणे को विदेशी पिचों पर खेलने का काफी अनुभव भी हैं। लेकिन उनको पिछले डेढ़ साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली हैं। ऐसे में उनके लिए सीधे इतने बड़े मुकाबले में प्रदर्शन करना बेहद मुश्किल काम होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में उनके लिए करो या मरो जैसी स्थिति हो सकती है।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story