×

धोनी के संन्यास पर चहल का बड़ा बयान, कहा- इस वजह से खत्म हुआ करियर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने अचानक से सन्यास ले  लिया है। धोनी के सन्यास से करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल टूट गए क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास ने फैंस ही नहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी चौंका दिया था।

Suman  Mishra
Published on: 19 Aug 2020 11:27 AM IST
धोनी के संन्यास पर चहल का बड़ा बयान, कहा- इस वजह से खत्म हुआ करियर
X
युजवेंद्र चहल का दावा- कोरोना ने खत्म किया महेंद्र सिंह धोनी का करियर

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से धोनी ने अचानक से सन्यास ले लिया है। धोनी के सन्यास से करोड़ों क्रिकेट फैंस के दिल टूट गए क्योंकि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास ने फैंस ही नहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी चौंका दिया था।

इसी पर स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने कहा कि करिश्माई विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास में कोरोना वायरस की भी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि अगर महामारी के कारण टी-20 विश्व कप नहीं टलता तो धोनी उसमें खेल सकते। धोनी क्रिकेट जगत में इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जीती है। उन्होंने शनिवार 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

यह पढ़ें...गांधी-नेहरू परिवार से नहीं होगा कांग्रेस अध्यक्ष! प्रियंका ने कही ये बात

chahal file

चहल की नजर में धोनी का सन्यास

युजवेंद्र चहल ने कहा, 'धोनी का संन्यास बेहद ही चौंकाने वाली खबर थी। मुझे लगता है इसमें कोरोना का भी हाथ है नहीं तो धोनी टी20 वर्ल्ड कप खेलते।' युजवेंद्र चहल ने साथ ही ये भी कहा कि धोनी के अंदर अब भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का दम है। चहल बोले, 'मैं चाहूंगा कि धोनी खेले। उनकी वजह से मुझे और कुलदीप यादव को सफलता मिली है। विकेट के पीछे से हमें धोनी से मदद मिलती थी। धोनी थे तो मेरा 50 फीसदी काम हो जाता था। धोनी को पता था कि पिच कैसी खेल रही है। हमें पहली बॉल से पहले पता होता था कि पिच कैसी है। वरना जब धोनी नहीं होते तो हमें पिच समझने में एक दो ओवर लग जाते थे। मैच में विराट और रोहित बाउंड्री पर होते थे तो सबसे पास सीनियर धोनी ही होते थे। धोनी ने साउथ अफ्रीका दौरे पर भी मेरी और कुलदीप की काफी मदद की।

यह पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुशांत की बहन ने किया ट्वीट, कही ये बात

dhoni-chahal file

शेयर की यादें..

विदाई मैच पर युजवेंद्र चहल ने कहा कि ये फैसला बीसीसीआई करेगी. साथ ही धोनी क्या चाहते हैं ये भी जरूरी है। युजवेंद्र चहल ने बताया कि वो धोनी के साथ मर्यादा में रहकर मस्ती करते थे। टीम में सीनियर-जूनियर जैसी कोई बात ही नहीं है। युजवेंद्र ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने माही के साथ पबजी गेम भी खेला और बातचीत भी हुई है।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story