×

Baba Belkharnath Mandir: सबकी सूनी गोद भरने का आशीर्वाद देते बाबा, जानिए बाबा बेलखरनाथ मंदिर का इतिहास

Pratapgarh Baba Belkharnath Mandir: बाबा बैलखारनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश, भारत के प्रतापगढ़ में स्थित है। यह श्री बैलखारनाथ भगवान को समर्पित है और हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है।

Vertika Sonakia
Published on: 31 July 2023 4:25 AM GMT
Baba Belkharnath Mandir: सबकी सूनी गोद भरने का आशीर्वाद देते बाबा, जानिए बाबा बेलखरनाथ मंदिर का इतिहास
X
Pratapgarh Baba Belkharnath Mandir (Photo: Social Media)

Pratapgarh Baba Belkharnath Mandir : बाबा बैलखारनाथ मंदिर उत्तर प्रदेश, भारत के प्रतापगढ़ में स्थित है। यह श्री बैलखारनाथ भगवान को समर्पित है और हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है।

सई नदी के किनारे स्थित बाबा बेलखरनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। दूर-दूर से लोग इस मंदिर में अपने कष्टों का निवारण करने आते हैं। लोगों का मानना ही की बाबा बेलखरनाथ मंदिर के दर्शन से जीवन में प्रसन्नता आती हैं और पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

बाबा बेलखारनाथ मंदिर का इतिहास

बाबा बेलखारनाथ मंदिर का नाम बिलखारिया राजपूतों के नान पर पड़ा। कई वर्षों पहले सई नदी की उपजाऊ ज़मीन पर बिलखरिया राजपूतों का एक छत्र राज करता था। वैसे तो बिलखरिया राजपूत मूल रूप से राजस्थान के हैं लेकिन कई इतिहास्कारो का यह मानना हैं की वहां सूखा पड़ने के कारण वह पलायन करके सई नाड़ी के किनारे की उपजाऊ ज़मीन पर बस गए थे।

बिलखरिया राज्य के विनाश के बाद वह जगहों जंगल में बदल गयी और लोग वहां लड़की काटने के लिए जाने लगे। एक दिन एक व्यक्ति की वहाँ लकड़ी काटने के दौरान शिव जी की मूर्ती पर पड़ी और उसने लकड़ी समझकर उसे काट दिया। इसका निशान आज भी दिखाई देता है। कुल्हाड़ी मारने के बाद व्यक्ति को झटका लगा और वह बेहोश हो गया। वह गूंगा और बेहरा भी हो गया। उसने सई नदी में स्नान करके शिव जी की पूजा अर्चना करी। सभी भक्तों ने मिलकर वहां एक मंदिर की स्थापना की। कई बार मंदिर बनवाने का प्रयास असफल रहा। दिन में मंदिर बनता और रात में टूट जाता। इसी बीच गांव के निवासी शिव हरख ब्रह्मचारी ने मंदिर बनवाने का प्रयास तो उन्हें पूजा अर्चना के बाद तीन पीढ़ी में मंदिर बनने का ज्ञान हुआ।

सूनी गोद भरते हैं बाबा बेलखरनाथ

बाबा बैलखारनाथ के मंदिर में श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और सूनी गोद भरते हैं। इस मंदिर की मान्यता हैं की शिव जी के दर्शन के बाद महिलाओं को बच्चा अवश्य होता हैं।
मंदिर हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है जहां शिव भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शिवरात्रि और अन्य धार्मिक उत्सवों पर भक्तों का भजन-कीर्तन भी यहां आयोजित किया जाता है।

कांवरियों से गुलजार रहता मंदिर

बाबा बैलखारनाथ मंदिर को कांवड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। भारत में, श्रावण मास में कांवड़ियों द्वारा भगवान शिव के श्रेष्ठ भक्त प्रतापगढ़ बाबा बैलखारनाथ मंदिर की यात्रा की जाती है। इस समय लाखों श्रद्धालु शिव मंदिर में भक्ति भाव से जुड़कर गंगा जल लेकर शिवलिंग पर अर्चना करते हैं। पूर्वांचल छेत्र और अन्य जगहों से सावन के महीने में लाखों श्रद्धालू भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story