×

Famous Tourist Place In Bulandshahr: घूमने के लिए बेस्ट बुलंदशहर के यह पर्यटक स्थल, खूबसूरती देख दिल खुश हो जाएगा

Famous Tourist Place In Bulandshahr: शहर में आपको कई ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें देखने को मिल जाएगी जहां हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 17 April 2023 6:19 PM GMT
Famous Tourist Place In Bulandshahr: घूमने के लिए बेस्ट बुलंदशहर के यह पर्यटक स्थल, खूबसूरती देख दिल खुश हो जाएगा
X
Famous Tourist Place In Bulandshahr (Image- Social media)

Famous Tourist Place In Bulandshahr: गंगा और यमुना नदी के किनारे स्थित बुलंदशहर जगह उत्तर प्रदेश में काफी फेमस जगह है। इस शहर में आपको कई ऐतिहासिक और धार्मिक जगहें देखने को मिल जाएगी जहां हर साल हजारों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इसके साथ ही बुलंदशहर के आस-पास भी कई सुंदर पर्यटक स्थल बने हुए हैं, जहां अकसर लोगों का तांता लगा रहता है।

बुलंदशहर में बेस्ट टूरिस्ट प्लेस (Best Tourist Place In Bulandshahr)

मलका पार्क (Malka Park)

बुलंदशहर का मलका पार्क एक काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है, यह पार्क देखने में बेहद ही सुंदर और शानदार है। जो बुलंदशहर में काला आम चौराहे के पास ही स्थित है। इस पार्क में आप काफी सुंदर फूल और फव्वारे लगे हुए हैं जो इस जगह की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए यहां कई तरह झूलों की व्यवस्था भी की गई है, जहां बच्चे काफी एन्जॉय कर सकते हैं।

आहार (Ahar)

बुलंदशहर में आहार एक बहुत छोटा और सुंदर शहर है जो गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। इस शहर में भगवान शिव शंकर के कई मंदिर बने हुए हैं, जिसे अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है। शहर के इन मंदिरों को देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं, वहीं खास अवसरों पर यहां भारी भीड़ देखी जाती है। कहते हैं कि इस आहार शहर का संबंध महाभारत है।

सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर (Siddha Peeth Shri Mahakali Temple)

सिद्ध पीठ श्री महाकाली मंदिर शहर का काफी फेमस और जाना-माना मंदिर है। जहां देशभर के लोग महाकाली के दर्शन करने के लिए आते हैं। यह मंदिर खासतौर से महाकाली को समर्पित है, जो बुलंदशहर के मुख्य बाजार में ही स्थित है। इस मंदिर में लोगों की काफी भीड़ देखी जाती है। इसके साथ ही खास अवसरों पर यह मंदिर माता के जयकारों से गुंज उठता है।

कर्णवास (Karnavas)

कर्णवास बुलंदशहर का एक बेहद ही जाना-माना शहर है जिसका संबंध महाभारत से जुड़ा हुआ है। कहते हैं कि यह वही जगह है जहां दानवीर कर्ण दान किया करते थे, इस जगह पर महाभारत काल की देवी कल्याणी देवी का मंदिर बना हुआ है। जहां हर साल हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story