×

World Most Dangerous Cities: बेहद ही खतरनाक हैं दुनिया के यह शहर, जानें का बना रहे हैं प्लान तो एक बार कर लें विचार

World Most Dangerous Cities: हम अपने परिवार के साथ भी जाएं तो सुरक्षित महसूस करें, क्योंकि सेफ्टी ही हमारी पहली मांग होती है। फिर चाहे वो देश का कोई शहर हो या फिर कोई विदेशी जगह।

Kajal Sharma
Published on: 14 May 2023 10:16 AM GMT
World Most Dangerous Cities: बेहद ही खतरनाक हैं दुनिया के यह शहर, जानें का बना रहे हैं प्लान तो एक बार कर लें विचार
X
World Most Dangerous Cities (Image- Social media)

World Most Dangerous Cities: घूमने और रहने के लिहाज से हम लोग अक्सर ऐसी जगहों की तलाश करते हैं। जहां हम अपने परिवार के साथ भी जाएं तो सुरक्षित महसूस करें, क्योंकि सेफ्टी ही हमारी पहली मांग होती है। फिर चाहे वो देश का कोई शहर हो या फिर कोई विदेशी जगह। लेकिन बड़े-बड़े देशों में कई ऐसे शहर भी हैं जहां जाने से पहले आपको विचार करना जरूरी है। इन शहरों में न सिर्फ रहना बल्कि घूमना भी खतरे से खाली नहीं है। इन शहरों में अपराध भी सरेआम किए जाते हैं।

इन शहरों मे जाने से पहले कर लें विचार

तिजुआना (मेक्सिको)

मैक्सिको में स्थित तिजुआना शहर घूमने के लिहाज से बिल्कुल भी सेफ प्लेस नहीं है। यहां पर हत्याएं की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं। इस शहर को दुनिया के सबसे खतरनाक शहर के तौर पर देखा जाता है। जहां हर दिन लगभग सात लोगों की हत्या होना आम बात है। अगर आप मैक्सिको घूमने के लिए जा रहे हैं, तो तिजुआना जाने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। रेप, हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं के लिए यह शहर पहले नंबर पर गिना जाता है।

काराकास (वेनेजुएला)

काराकास वेनेजुएला में स्थित काफी फेमस शहर है, जहां अपराधिक घटनाओं का आंकड़ा काफी ज्यादा रहता है। यहां पर सरेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, भारी संख्या में इस शहर में अपराधिक घटनाएं घटित होती हैं। इस शहर को दुनिया के सबसे खतरनाक शहर का टैग भी मिल चुका है। इसलिए यहां जाने से पहले भी लोग कई बार सोचते हैं।

नेटाल (ब्राजील)

ब्राजील में स्थित नेटाल शहर बेहद की बदनाम शहरों में गिना जाता है। जहां यौन उत्पीड़न, चोरी, कार चोरी आदि सब तरह की घटनाएं होना आप बात है। इस शहर में सरेआम लोग अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। हालांकि यह शहर टूरिस्ट प्लेस के तौर पर भी गिना जाता है। लेकिन अगर आप ब्राजील घूमने के लिए जा रहे हैं, और इस शहर में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार विचार जरूर कर लें।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story