×

Famous Mango Varieties in UP: उत्तर प्रदेश में मिलती हैं आम की ये किस्में, जानिए किस शहर में मिलेगा कौन सा आम

Famous Mango Varieties in UP: आप जानते ही होंगे आम के भी कई वैरायटी मार्केट में उपलब्ध होती हैं, जिसे चखने के लिए लोग भी काफी उत्साहित होते हैं और दूर-दूर से अपने पंसदीदा आम मंगवाते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 23 May 2023 9:59 PM GMT
Famous Mango Varieties in UP: उत्तर प्रदेश में मिलती हैं आम की ये किस्में, जानिए किस शहर में मिलेगा कौन सा आम
X
Famous Mango Varieties in UP (Image- Social media)

Famous Mango Varieties in UP: गर्मियों का मौसम आते ही आम के चर्चे शुरू हो जाते हैं क्योंकि फलों राजा आम सभी को काफी पसंद होता है। जिसे चखने के लिए लोगों में अलग लेवल की क्रेविंग देखी जाती है। आप जानते ही होंगे आम के भी कई वैरायटी मार्केट में उपलब्ध होती हैं, जिसे चखने के लिए लोग भी काफी उत्साहित होते हैं और दूर-दूर से अपने पंसदीदा आम मंगवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी आम की अलग-अलग वैरायटी मिल जाती है। आइए बताते हैं कि किस शहर से कौन-सा आम खरीद सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में मिलती है आम की कई वैरायटी

प्रदेश में मिलती हैं ये वैरायटी

  • दशहरी आम
  • बनारसी लंगड़ा आम
  • चौसा आम
  • हुस्नआरा आम
  • लखनऊवा सफेदा आम

इन शहरों में मिलते हैं यह आम

दशहरी आम- आम फलों का राजा माना जाता है, जिसका स्वाद सभी को पसंद आता है। वहीं दशहरी किस्म का आम तो आपने जरूर चखा होगा। यह आम उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में मिलता है। जिसका स्वाद देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में पाए जाने वाले इस आम की खेती यहां बड़े पैमाने पर की जाती है।

बनारसी लंगड़ा आम- बनारस का फेमस यह लंगड़ा आम बेहद ही शानदार स्वाद वाला है। जिसके पीछे एक बेहद ही दिलचस्प कहानी भी जुड़ी हुई है। दरअसल इस आम का नाम इसकी खासियत को दर्शाता है। इसको पीछे की कहानी के मुताबिक 250 साल पहले बनारस के शिव मंदिर में एक विकलांग पुजारी था। जिसने भगवान को यह आप का फल देने वाले दो पौधे अर्पित किए तभी से काशी के राजा ने पूरे शहर में आम फैला दिया। लंगड़े पुजारी के नाम पर इस आम को लगड़ा आम कहा जाने लगा।

चौसा आम- चौसा आम बेहद ही स्वादिष्ट होता है, जो जुलाई के बाद आता है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में मिलने वाले इस आम की मिठास बेहद ही लाजवाब होती है। बताया जाता है कि शेरशाह सूरी ने बिहार के चौसा में हुमायूँ से युद्ध जीतने के बाद इस आम का नाम चौसा रख दिया था। लेकिन इस आम की उत्पत्ति हरदोई में ही हुई थी।

हुस्नआरा आम- नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा हुस्नआरा आम लखनऊ से आता है। जो अपनी खूबसूरती और स्वाद के लिए काफी लोकप्रिय है। यह आम देखने में सेब के छिलके जैसा ही होता है, लेकिन इसका स्वाद काफी लाजवाब है।

लखनऊवा सफेदा आम- लखनऊ में मिलने वाला सफेदा आम बेहद ही शानदार और स्वादिष्ट होता है। जिसका स्वाद मीठे और हल्का खट्टा होता है। यह आम बेहद ही पसंद किया जाता है, जिसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। जब यह पक जाता है तो इसका हरा छिलका पीला हो जाता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story