×

Famous Street Food in Mathura: जन्माष्टमी के अवसर पर जरूर चखें मथुरा के शानदार स्ट्रीट फ़ूड का जायका

Famous Street Food in Mathura: यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड पर यहाँ के त्योहारों का भी अच्छा खासा असर देखने को मिलता है। चुकि मथुरा कृष्ण की नगरी है तो यहाँ के खान-पान में दूध, दही और माखन की अधिकता तो देखी ही जाती है।

Preeti Mishra
Published on: 5 Sep 2023 9:12 AM GMT
Famous Street Food in Mathura: जन्माष्टमी के अवसर पर जरूर चखें मथुरा के शानदार स्ट्रीट फ़ूड का जायका
X
Famous Street Food of Mathura (Image: Social media)

Famous Street Food of Mathura: कल जन्माष्टमी है और इस अवसर पर पुरे भारत में सबसे ज्यादा धूमधाम अगर कहीं देखने को मिलता है तो वो है भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा। मथुरा भगवान कृष्ण और अन्य हिंदू देवताओं को समर्पित कई मंदिरों का घर है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों में से एक है, क्योंकि यह वही स्थान है जहां माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

मथुरा और वृन्दावन हिंदू त्योहारों, विशेष रूप से जन्माष्टमी (भगवान कृष्ण का जन्मदिन) और होली के जीवंत उत्सवों के लिए जाने जाते हैं, जो बड़े उत्साह के साथ मनाए जाते हैं और पूरे भारत और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। यहाँ के स्ट्रीट फ़ूड पर यहाँ के त्योहारों का भी अच्छा खासा असर देखने को मिलता है। चुकि मथुरा कृष्ण की नगरी है तो यहाँ के खान-पान में दूध, दही और माखन की अधिकता तो देखी ही जाती है। साथ ही यहाँ बीते कई वर्षों में दूसरे जगहों से लोगों के आने जाने और रहने के कारण उनके मूल स्थान के खान पान का भी यहाँ प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम इस आर्टिकल में आपको मथुरा के प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड से रूबरू करवाएंगे।

मथुरा का पेड़ा

बात मथुरा की हो और यहाँ के पेड़े का जिक्र ना हो भला ऐसा कहाँ हो सकता है। मथुरा तो अपने पेड़ों के लिए वर्ल्ड फेमस है। मथुरा और वृन्दावन में आप विभिन्न आकृतियों और आकारों के पेड़े पा सकते हैं। स्थानीय लोग तो इसे पसंद करते ही हैं, यहाँ आने वाले पर्यटक यहाँ से लौटते समय अपने साथ पेड़े के बड़े-बड़े पैकेट ले जाते हैं। यहाँ के पेड़ों में कुछ अलग ही स्वाद होता है। यहाँ के प्रसिद्ध श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के आस-पास आपको कई दुकानें मिल जाएँगी जो स्वादिष्ट पेड़े बेचते हैं।

मथुरा की लस्सी

लस्सी का नाम आते ही पंजाब की याद आने लगती है। लेकिन यदि आप सोचते हैं कि लस्सी सिर्फ पंजाब की फेमस है और वहीँ ज्यादा पी जाती है तो आप गलत हैं। मथुरा में दूध-दही की नदियां बहती हैं और यही कारण है कि यहाँ की लस्सी बहुत फेमस है। मथुरा की लस्सी में अक्सर इलायची या गुलाब जल का स्वाद होता है और यह आपकी पसंद के आधार पर मीठी या नमकीन हो सकती है। यहाँ के सभी प्रमुख मंदिरों के पास आप लस्सी की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देख लेंगे।

मथुरा का मालपुआ

मालपुआ भारत में एक लोकप्रिय मिठाई है और त्योहारों और विशेष अवसरों पर इसका विशेष आनंद लिया जाता है। समृद्ध सांस्कृतिक और पाक विरासत वाले शहर मथुरा में, मालपुआ एक आनंददायक व्यंजन है जिसे आप स्थानीय मिठाई की दुकानों और स्ट्रीट फूड स्टालों में पा सकते हैं। मालपुआ अक्सर मथुरा में धार्मिक त्योहारों और उत्सवों, जैसे जन्माष्टमी, होली और दिवाली के दौरान तैयार और परोसा जाता है। यहाँ के कई प्रसिद्ध दुकानों पर मालपुआ परोसा जाता है।

मथुरा की कचौड़ी-आलू की सब्जी

मथुरा अपनी कुरकुरी और मसालेदार कचौरियों के लिए प्रसिद्ध है। इन्हें अक्सर आलू की सब्जी और तीखी इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है। पर्यटकों के अलावा यहाँ के स्थानीय लोग भी सुबह-सुबह यहाँ के फ़ूड स्टॉल्स पर आपको कचौड़ी-सब्जी का आनंद लेते हुए दिख जायेंगे। मथुरा में, आप स्थानीय भोजनालयों, मिठाई की दुकानों और स्ट्रीट फूड स्टालों में कचौरी सब्जी खा सकते हैं। यह नाश्ते के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। मथुरा में रहते हुए, इस स्वादिष्ट और प्रामाणिक व्यंजन का स्वाद लेने का अवसर न चूकें।

मथुरा की जलेबी

जलेबी पूरे उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली मिठाई है। मथुरा भी इससे अलग नहीं है। वैसे भी मथुरा में मीठा ज्यादा पसंद किया जाता है। इसलिए आपको मथुरा में जगह-जगह मिटहि के दुकानों पर सुबह-सुबह जलेबी छनती हुई दिख जाएगी। यहाँ लोग कचौड़ी-सब्जी और पूरी-सब्जी के साथ भी जलेबी खाना पसंद करते हैं। यहाँ लोग सुबह-सुबह भगवान कृष्ण का दर्शन करने के बाद नाश्ते में कचौड़ी-सब्जी के साथ जलेभी खूब खाते हैं।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story