×

Ayodhya To Vaishno Devi Train: अयोध्या से वैष्णो देवी तक का शानदार पैकेज, कम खर्च में कर पाएंगे माता के दर्शन

IRCTC Tour Package Ayodhya To Vaishno Devi Train: अयोध्यावासियों के लिए यह सफर और आसान करने के IRCTC की ओर से एक शानदार पैकेज ऑफर किया गया है जिसके जरिए यह सफर और भी आसान हो सकता है।

Kajal Sharma
Published on: 10 April 2023 2:37 PM GMT
Ayodhya To Vaishno Devi Train: अयोध्या से वैष्णो देवी तक का शानदार पैकेज, कम खर्च में कर पाएंगे माता के दर्शन
X
IRCTC Tour Package Ayodhya To Vaishno Devi Train (Image- Social media)

IRCTC Tour Package Ayodhya To Vaishno Devi Train: वैष्णो देवी जाना हर किसी का सपना होता है, माता के दर्शन करने की चाह हर कोई रखता है। जम्मू में बने माता के भवन में आने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु ट्रेन में रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। वहीं अब अयोध्यावासियों के लिए यह सफर और आसान करने के IRCTC की ओर से एक शानदार पैकेज ऑफर किया गया है जिसके जरिए यह सफर और भी आसान हो सकता है। इस पैकेज के अंर्तगत आपको वैष्णों देवी के अलावा कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।

अयोध्या से वैष्णो देवी तक शानदार पैकेज

IRCTC ने ऑफर किया पैकेज

अयोध्या से वैष्णो देवी तक जाने के लिए टूर पैकेज IRCTC की ओर से जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत लोगों को कई खास सुविधाएं दी गई हैं, जिसके अंर्तगत आपको अयोध्या से वैष्णों देवी तक कई जगहों पर घुमाया जाएगा। जिसके जरिए आपको 11 दिन और 10 रातों के इस सफर में आपको कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। जिनमें वाराणसी और प्रयागराज के कई स्थल शामिल हैं।

पैकेज में घुमाए जाएंगे यह स्थल

इस टूर में पूरा सफर ट्रेन में किया जाएगा, जिसमें 11 दिन और 10 रात का सफर होगा। जिसमें वाराणसी और प्रयागराज के साथ कई जगहों का सफर करवाया जाएगा, यह पैकेज का सफर असम से डिब्रूगढ़ तक शुरू होगा। तो वहीं यात्रा में डिब्रूगढ़, लुमडिंग, मरियानी, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, कटिहार और न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशनों से यात्री सवार हो सकते हैं।

कितना होगा किराया

इस यात्रा का सफर करने के लिए आपको प्रति व्यक्ति किराया 20,850 रुपये देना होगा। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी की कीमत आपको 31,135 रुपये का खर्च करना होगा। जिसके जरिए आपको कई जगहों पर घुमाया जाएगा। यह टूर 27 मई से शुरू होगा और 6 जून 2023 को जाकर खत्म होगा।

ये हैं अहम जानकारियां

इस यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा, इस यात्रा के दौरान आपको यात्री डिब्रूगढ़, मरियानी, लुमडिंग, गुवाहाटी, न्यू कूचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी और कटिहार स्टेशनों से चढ़ सकते हैं। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आप IRCTC की वेबसाइट से जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story