Kanpur Chudi Bazar: कानपुर की लड़कियों तुरंत पहुँचो चूड़ी बाजार में, साज धज के बन जाओ हीरोईन

Kanpur Famous Chudi Bazar: आज हम आपको कानपुर की चूड़ी बाजार की खासियत बताने जा रहे हैं जहाँ महिलाओं के साज श्रृंगार का ढेरों सामान मुनासिव दाम पर उपलब्ध है।

Shweta Shrivastava
Published on: 12 July 2023 1:45 PM GMT
Kanpur Chudi Bazar: कानपुर की लड़कियों तुरंत पहुँचो चूड़ी बाजार में, साज धज के बन जाओ हीरोईन
X
Kanpur Famous Chudi Bazar (Image Credit-Social Media)

Kanpur Famous Chudi Bazar : कानपूर शहर को उत्तर प्रदेश की इंडस्ट्रियल कैपिटल भी कहा जाता है। लेकिन ये जहाँ कई सारी इंडस्ट्रीज को लेकर काफी फेमस है वहीँ यहां की प्रसिद्ध बाजार चूड़ी बाजार भी यहाँ की रौनक को और भी ज़्यादा बढ़ा देती है। ये बाजार मेस्टन रोड से बड़ा चौराहा जाते समय दायीं तरफ की गली में स्थित है। साथ ही यहाँ न सिर्फ आम जनता बल्कि पूरे प्रदेश से थोक माल व्यापारी भी सामान खरीदने आते हैं। यहाँ पर फुटकर सामान की भी बिक्री होती है। आज हम आपको इस मार्केट की खासियत बताने जा रहे हैं जहाँ महिलाओं के साज श्रृंगार का ढेरों सामान मुनासिव दाम पर उपलब्ध है।

चूड़ी बाजार से करीये ज़बरदस्त शॉपिंग

कानपूर शहर का चूड़ी बाजार अपने आप में काफी अनोखा बाजार है। यहाँ पर आपको ढेरों किस्म का सामान मिल जायेगा। साथ ही ये बाजार इसलिए भी काफी प्रसिद्ध और अनोखा है क्योकि ये कानपुर के अन्य कई बाजारों को एक साथ जोड़ता है। इस बाजार की खासियत ये है कि यहाँ आपको कई तरह की चीज़ें देखने को मिल जायगी। आइये जानते हैं क्या है कानपूर के चूड़ी बाजार की खासियत।

तौल के मिलते हैं कपड़े

कानपुर के चूड़ी बाजार में आपको तौल में कपड़े बिकते नज़र आ जायेंगे। ये बाजार सिर्फ खरीदारी करने के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि यहाँ पर काम करने वाले लोगों की वजह से भी जानी जाती है। हज़ारों लोग यहाँ काम करते हैं जो अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ये एक थोक बाजार है। वहीँ इसके साथ ही यहाँ आपको फुटकर में भी सामान मिल जाता है। ये मार्केट मेस्टन रोड पर स्थित है। आपको बता दें कि जब आप मूलगंज चौराहा से बड़ा चौराहा की ओर बढ़ेंगे तो दोनों को आपस में जोड़ती एक सड़क आपको मिलेगी इसी के दायीं ओर हर संकरी गली में एक बड़ा बाजार मौजूद है साथ ही ये गालिया कई और गलियों को भी आपस में जोड़तीं हैं।

वाहनों को न लाएं इस गली में

कानपूर की इस गली में अपने वाहनों को लेन की भूल कभी मत करियेगा। क्योकि मार्किट की भीड़ और सकरी गलियां यहाँ आपका पैदल चलना भी दुश्वार कर सकतीं हैं ऐसे में वाहनों को लाना यहाँ खतरे से खाली नहीं है। इन गलियों में मकानों में ही लोगों ने गोदाम बना लिए हैं और दुकाने भी इसमें चल रहीं हैं। कई लोगों ने अपने घरों को ऊपर से काफी अच्छी तरह से मेन्टेन भी कर लिया है और वहीँ नीचे उनकी दुकाने उसी तरह से चल रहीं हैं।

सावन में यहाँ से लें हरी हरी चूड़ियां

यहाँ पर आपको कई सारी गलियां मिल जाएंगी वहीँ जब आप यहाँ की तीसरी गली में जायेंगे तो आपको यहाँ कास्मेटिक्स व आर्टिफिशियल ज्वैलरी की कई सारी दुकाने मिल जाएँगी। इस गली को गयाप्रसाद लेन के नाम से जाना जाता है। इस गली का नाम शहर के नामचीन समाजसेवी गयाप्रसाद जी के नाम पर रखा गया है। यहाँ आपको महिलाओं से जुड़े सामानों की लगभग 350 दुकानें मिलेंगी। जहाँ आपको अपनी ज़रूरत का हर सामान भी मिल जायेगा। आपको बता दें ये बाजार कास्मेटिक्स, आर्टिफिशयल ज्वैलरी के लिए काफी प्रसिद्ध है और यहाँ पहुंचकर आप भी हैरान रह जाएंगी। ये बाजार लगभग 35 साल पुराना है। जहाँ आस पास के जिलों से भी लोग शॉपिंग करने आते हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story