×

Gazal Cool Corner Lucknow: 30 वर्षों से ग़ज़ल कूल कार्नर परोस रहा है लखनऊवासियों को आइसक्रीम, आप भी जरूर जाएँ

Gazal Cool Corner Lucknow: बिरयानी, कबाब, शाही टुकड़ा, शीरमाल के लिए प्रसिद्ध इस शहर में एक जगह ऐसा भी है जहाँ गर्मियों में लोग खुद को ठंडा रखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ग़ज़ल कूल कार्नर की जो बीते 30 वर्षों से लखनऊवासियों को विविध तरीके के आइसक्रीम परोस रहा है। यह एक ऐसी जगह हो आपकी जेब पर भी बहुत ज्यादा असर नहीं डालती। पॉकेट फ्रेंडली आइसक्रीम के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

Preeti Mishra
Published on: 27 Jun 2023 5:06 AM GMT
Gazal Cool Corner Lucknow: 30 वर्षों से ग़ज़ल कूल कार्नर परोस रहा है लखनऊवासियों को आइसक्रीम, आप भी जरूर जाएँ
X
Gazal Cool Corner Lucknow(Image credit ;social media)

Gazal Cool Corner Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अपनी समृद्ध पाक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर भोजन प्रेमियों के लिए स्वर्ग है, जो शाही नवाबी और अवधी व्यंजनों को प्रतिबिंबित करने वाले व्यंजनों की एक आनंददायक श्रृंखला पेश करता है। लखनऊ के प्रसिद्ध खाद्य पदार्थ शहर की सांस्कृतिक विविधता और पाक उत्कृष्टता के प्रति प्रेम का प्रमाण हैं।

बिरयानी, कबाब, शाही टुकड़ा, शीरमाल के लिए प्रसिद्ध इस शहर में एक जगह ऐसा भी है जहाँ गर्मियों में लोग खुद को ठंडा रखने के लिए उमड़ पड़ते हैं। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ग़ज़ल कूल कार्नर की जो बीते 30 वर्षों से लखनऊवासियों को विविध तरीके के आइसक्रीम परोस रहा है। यह एक ऐसी जगह हो आपकी जेब पर भी बहुत ज्यादा असर नहीं डालती। पॉकेट फ्रेंडली आइसक्रीम के लिए यह एक आदर्श स्थान है।

कहाँ पर है ये स्थित

ग़ज़ल कूल कार्नर (Gazal Cool Corner) चुंग फा रेस्तरां के पास, एम-15, गोले मार्केट, महानगर, लखनऊ में स्थित है। यह सुबह 10 बजे से रात के 12 बजे तक खुला रहता है। जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं यह जगह पूरी तरह से पॉकेट फ्रेंडली है, यहाँ आइसक्रीम की कीमत 10 रुपये से शुरू होती है और 500 रुपये तक जाती है। वैसे आप यहाँ 100 रुपये में यहाँ अच्छे से आइसक्रीम का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

क्या-क्या मिलता है यहाँ

यहाँ पार आपको सबसे प्रचलित वेनिला के अलावा चॉकलेट, बटर स्कॉच, पिस्ता बादाम, काजू किशमिश, टूटी फ्रूटी, अमेरिकन नट, पाइनएप्पल, मैंगो और स्ट्रॉबेरी फ्लेवर के अलावा कई 100 से ज्यादा ऐसे फ्लेवर के आइसक्रीम मिलेंगे जो स्वाद में बिलकुल अनोखे होते हैं। इसके अलावा यहाँ नवाबी ठंडाई, पान स्वाद और राजवारी गुलाब जैसे आइसक्रीम भी मिलते हैं। यहाँ आइसक्रीम क्वालिटी के हिसाब से बहुत किफायती हैं। आइसक्रीम के अलावा यहाँ पर आपको गाढ़े शेक का भी अच्छा विकल्प मिलता है।

जोमैटो पर भी है उपलब्ध

ग़ज़ल कूल कार्नर से आइसक्रीम का मजा आप घर बैठे भी उठा सकते हैं। यह आउटलेट जोमैटो पर उपलब्ध है और आप यहाँ से अपने मनपसंद आइसक्रीम का आर्डर दे सकते हैं। एक खास बात यह है कि यहाँ पर बैठ कर खाने की सुविधा नहीं है। यहाँ सिर्फ टेकअवे अथवा होम डिलीवरी ही उपलब्ध है। तो अगर आप यहाँ के आइसक्रीम का आनंद उठाना चाहते हैं तो आर्डर दीजिये और अपनी कार में एसी का मजा लेते हुए ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खा सकते हैं। आप ग़ज़ल कूल कार्नर का शादी या बर्थडे पार्टी के लिए भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको उनकी वेबसाइट https://gazalcoolcorner123.wixsite.com/mysite पर जाकर बुक करना होगा।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story