×

Lucknow Famous Tea: नवाबों के शहर में मशहूर है Pink Tea, दुनियाभर में हैं जिसके दीवाने

Lucknow Famous Pink Kashmiri Tea: लखनऊ में आपको कई अलग तरह की डिशेज के स्वाद चखने के लिए मिल जाएंगे। लेकिन इस शहर में आपको एक ऐसी शानदार चाय का स्वाद चखने के लिए मिलता है

Kajal Sharma
Published on: 15 April 2023 7:00 AM GMT
Lucknow Famous Tea: नवाबों के शहर में मशहूर है Pink Tea, दुनियाभर में हैं जिसके दीवाने
X
Lucknow Famous Kashmiri Pink Tea (Image- Social media)

Lucknow Famous Pink Kashmiri Tea: नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में अपने खास और अलग अंदाज के लिए जाना जाता है। वहीं इस शहर का जायका चखने तो दुनियाभर से लोग यहां आते हैं, और आएं भी क्यों न नवाबों की गलियों में मिलने वाला यह मजेदार स्वाद लोगों को बेहद ही पसंद जो आता है। लखनऊ में आपको कई अलग तरह की डिशेज के स्वाद चखने के लिए मिल जाएंगे। लेकिन इस शहर में आपको एक ऐसी शानदार चाय का स्वाद चखने के लिए मिलता है जो आपने कहीं और न तो देखा होगा, न सुना होगा तो चखने की तो बात ही अलग है। दरअसल हम जो बात कर रहे हैं, वो है शहर में मिलने वाली गुलाबी चाय की, जिसे लखनऊवासी गुलाबी चाय भी कहते हैं। यह चाय न सिर्फ सामान्य चाय से दिखने में अलग है बल्कि इसका स्वाद भी एकदम हटकर है।

लखनऊ फेमस कश्मीरी पिंक टी

4 घंटे में बनकर तैयार होती है पिंक टी

लखनऊ की यह फेमस और अलग चाय बनाने में 5 या 10 मिनट का समय नहीं लगता बल्कि पूरे 4 घंटों में यह मजेदार चाय बनकर तैयार होती है। जिसके लिए सबसे पहले चाय की पत्ती को धीमी आंत पर करीब एक घंटे के लिए बेकिंग सोडा में उबाला जाता है। जिसके बाद इसमें इलायची और चक्रफूल भी डाले जाते हैं। अच्छी तरह से पकने के बाद इस मिश्रण को छानकर और पानी बढ़ाकर दोबारा पकने के लिए रख दिया जाता है। जिसके बाद इसमे दूध पिस्ता और अन्य चीजें मिलाकर तैयार किया जाता है।

लखनऊ में पसंदीदा है यह पिंक टी

लखनऊ की यह पिंक टी न सिर्फ सैलानियों बल्कि लखनऊवासियों को भी काफी पसंद आती है। जिसके चाहने वालों की तादात आप दुकान पर देख सकते हैं, इसके साथ ही यहां आने वाले सैलानी भी एक बार इस चाय का आनंद जरूर लेते हैं। चाय पिंक की दुकान पुरे लखनऊ में फेमस है।

कहां मिलेगी पिंक टी

लखनऊ में अकबरी गेट के पास आयशा मस्जिद के नीचे आपको यह कश्मीरी चाय की दुकान मिल जाएगी। जिसका नाम कादिर लस्सी कश्मीरी चाय है(Shop no.5, masjid Ayesha, akbari gate, Katra Bizanbeg, Husainabad, Lucknow)। यह दुकान शहर में काफी फेमस है, जो सुबह 12 बजे से रात के बारह बजे तक खुलती है। यहां गर्मियों के मौसम में आप लस्सी का मजा भी ले सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story