×

Lucknow Best Veg Restaurants: शाकाहारियों के लिए जन्नत है लखनऊ का यह फ़ूड आउटलेट, आप भी खायें

Lucknow Famous Dabbu Veg: लखनऊ का स्ट्रीट फ़ूड भी अपने आप में कुछ कम नहीं है। बीते कुछ वर्षों में लखनऊ स्ट्रीट फ़ूड ने कुछ अलग ही तरह की पहचान बनाई है। किसी भी शहर के असली जायके की पहचान वहां के स्ट्रीट फ़ूड से होती है। और लखनऊ इस मामले में भी कम नहीं है। चटोरी गली, पत्रकारपुरम, हज़रतगंज, चौक जैसे कुछ इलाके हैं जहाँ के स्ट्रीट फ़ूड वर्ल्ड फेमस हो गए हैं। इनमे से कुछ शाकाहारी हैं तो कुछ नॉन वेज।

Preeti Mishra
Published on: 24 Aug 2023 9:47 AM GMT
Lucknow Best Veg Restaurants: शाकाहारियों के लिए जन्नत है लखनऊ का यह फ़ूड आउटलेट, आप भी खायें
X
Lucknow Famous Dabbu Veg (Image credit: social media)

Lucknow Famous Dabbu Veg: यूपी की राजधानी लखनऊ खाने-पीने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। शहर के व्यंजनों को अक्सर "अवधी व्यंजन" कहा जाता है और यह अपने विस्तृत और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए जाना जाता है। चुकि लखनऊ कभी नवाबों का शहर था तो इसके जायके में नवाबी पुट तो है ही। साथ ही दूसरे जगहों से यहाँ आकर बसने वालों ने भी अपने जायकों को यहाँ खूब फैलाया।

यह शहर मांसाहारियों के लिए तो निश्चित रूप से किसी स्वर्ग से कम नहीं है। लेकिन यहाँ शाकाहारी व्यंजनों ने भी अपना रंग खुब जमाया है और लोगों के दिलों पर छा गए हैं। यहाँ कई ऐसे फ़ूड आउटलेट और रेस्त्रां हैं जो अपने शाकाहारी व्यंजन के लिए खूब जानते जाते हैं। लखनऊ का स्ट्रीट फ़ूड भी अपने आप में कुछ कम नहीं है। बीते कुछ वर्षों में लखनऊ स्ट्रीट फ़ूड ने कुछ अलग ही तरह की पहचान बनाई है। किसी भी शहर के असली जायके की पहचान वहां के स्ट्रीट फ़ूड से होती है। और लखनऊ इस मामले में भी कम नहीं है। चटोरी गली, पत्रकारपुरम, हज़रतगंज, चौक जैसे कुछ इलाके हैं जहाँ के स्ट्रीट फ़ूड वर्ल्ड फेमस हो गए हैं। इनमे से कुछ शाकाहारी हैं तो कुछ नॉन वेज।

देखें वीडियो...

आज हम इस आर्टिकल में एक ऐसे फ़ूड आउटलेट के बारे में बात करेंगे जहाँ के वेजिटेरिअन डिशेस आपके दिलों दिमाग पर छा जायेंगे। हम बात कर रहे हैं डब्बू वेज के बारे में।

लखनऊ की सडकों पर आपको इससे बेहतर शाकाहारी व्यंजन खाने को कहीं नहीं मिलेगा:

कहाँ पर स्थित है डब्बू वेज

डब्बू वेज की लखनऊ में तीन जगह फ़ूड आउटलेट है। पहला लखनऊ में स्ट्रीट फ़ूड के लिए फेमस जगह चौक पर। दूसरा सहादतगंज और तीसरा आईटी कॉलेज के निकर निराला नगर में। ये जगह अपने शाकाहारी व्यंजनों के लिए युवाओं में खास तौर पर बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ पर आपको बैठ कर खाने की सुविधा के अलावा होम डिलीवरी का ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही यह फ़ूड जॉइंट Zomato और Swiggy पर भी उपलब्ध है।

क्या-क्या मिलता है डब्बू वेज पर

यह फ़ूड आउटलेट अपने स्वादिष्ट वेज बिरयानी, गलावटी और शमी कबाब, सोया चाप ड्राई और ग्रेवी दोनों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा लोग यहाँ की पनीर मलाई, सोया टिक्का, मलाई चाप और रोल बहुत पसंद करते हैं। यहाँ पर आने वाले लोग बताते हैं कि यह जगह वैल्यू फॉर मनी है। यहाँ डिश की क्वालिटी के साथ-साथ क्वांटिटी भी बहुत अच्छी होती है। टास्ते लाजबाब होता है। बात करें अगर पैसों की तो आप यहाँ 20 रुपये में एक कबाब पराठा खा सकते हैं। 100 रुपये में 8 पीस सोया चाप मिल जाता है। कुल मिला कर यह कहा जा सकता है कि यहाँ 300 से 350 रुपये में तीन से चार लोग अपनी पसंद का खाना अच्छे से खा सकते हैं। यहाँ जगह दोपहर 12 बजे से रात के 10:30 बजे तक खुला रहता है।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story