×

Lucknow ka Famous Baati Chokha: लखनऊ में यहाँ खाइये बिहार का प्रसिद्ध बाटी चोखा, देखते ही मुँह में आ जायेगा पानी

Lucknow ka Famous Baati Chokha: आज हम आपके लिए लखनऊ की एक बेहतरीन जगह के बाटी चोखा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा और ये आपको बिहार के पारम्परिक स्वाद को याद दिला देगा।

Shweta Shrivastava
Published on: 27 Aug 2023 10:17 AM GMT
Lucknow ka Famous Baati Chokha: लखनऊ में यहाँ खाइये बिहार का प्रसिद्ध बाटी चोखा, देखते ही मुँह में आ जायेगा पानी
X
Lucknow ka Famous Baati Chokha (Image Credit-Social Media)

Lucknow ka Famous Baati Chokha: बाटी चोखा भले ही बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है लेकिन इसे भारत के हर हिस्से में बेहद चाव के साथ खाया जाता है। वहीँ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इसे काफी पसंद किया जाता है। बड़े बड़े रेस्टोरेंट्स से लेकर स्ट्रीट फूड्स तक आपको बाटी चोखा मिल जायेगा। साथ ही लोग इसे बेहद पसंद भी करते हैं। वहीँ आज हम आपके लिए लखनऊ की एक बेहतरीन जगह के बाटी चोखा के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका स्वाद आपको बेहद पसंद आएगा और ये आपको बिहार के पारम्परिक स्वाद को याद दिला देगा।

लखनऊ में यहाँ खाइये बिहार का प्रसिद्ध बाटी चोखा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आपको बिहार का प्रसिद्ध बाटी चोखा का स्वाद मिल जाये तो इससे अच्छा क्या हो सकता है। वहीँ आपको सचिवालय के पीछे, गवर्नर हाउस के पास, मॉल एवेन्यू रोड पर प्रसिद्ध बाटी चोखा का स्टाल मिल जायेगा। जहाँ आपको लंच टाइम में सबसे ज़्यादा भीड़ देखने को मिलती है। वहीँ इसका स्वाद भी ऐसा है कि इसे आप कभी भी भूल नहीं पाएंगे। ऐसे में यहाँ आपको सत्तू के अलावा पनीर बाटी भी मिल जाती है।

बाटी चोखा, फिलहाल एक ऐसी डिश बन गया है जिसने लखनऊ में हर फूडी को अपनी ओर आकर्षित किया है। आग में भुनी हुई बाटी का सरल लेकिन देहाती स्वाद और उसके किनारे पर मसालेदार चोखा का एक बड़ा गोला, आप सभी के मुँह में पानी ला देगा। यूँ तो आपको लखनऊ में बाटी चोखा के कई
सारे स्वादिष्ट विकल्प मिल जायेंगे। लेकिन जो स्वाद यहाँ का है वो आपको कहीं और नहीं मिल पायेगा। इसलिए अगर आप शहर में सबसे अच्छा बाटी चोखा खाना चाहते हैं तो आपको एक बार सचिवालय के पीछे, गवर्नर हाउस के पास, मॉल एवेन्यू रोड पर इस स्टाल पर ज़रूर आना चाहिए।

View this post on Instagram

A post shared by Amaan Al (@aceoftastee)

यहाँ आपको सुबह 9 बजे से बाटी चोखा मिलना शुरू हो जाता है और इनकी एक प्लेट की कीमत 50 रूपए से शुरू है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story