×

Lucknow Name History: इन देशों में भी है लखनऊ, मम्मी कसम ये जानकारी आपके होश उड़ा देगी

Lucknow Name History: मुगलों के दौरान बसाया गया लखनऊ बहुत ही सुंदर शहर है। जहां के बाजार से लेकर खाने की डिशेज तक लोगों को काफी पसंद आती हैं। लखनऊ शहर का इतिहास बेहद ही प्रसिद्ध है।न

Kajal Sharma
Published on: 28 May 2023 5:20 PM GMT
Lucknow Name History: इन देशों में भी है लखनऊ, मम्मी कसम ये जानकारी आपके होश उड़ा देगी
X
Lucknow Name History (Image Description)

Lucknow Name History: उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों का लखनऊ शहर दुनियाभर में फेमस है। इस शहर के चर्चे तो आपने लोगों की जुबान पर सुने ही होंगे, यह शहर देश के सुदंर शहरों में गिना जाता है। मुगलों के दौरान बसाया गया लखनऊ बहुत ही सुंदर शहर है। जहां के बाजार से लेकर खाने की डिशेज तक लोगों को काफी पसंद आती हैं। लखनऊ शहर का इतिहास बेहद ही प्रसिद्ध है। यहां की इमारते और खंडहर अंग्रेजों बिता समय बताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों मे लखनऊ नाम की जगह है। जो लोकप्रिय पर्यटन स्थल के तौर पर जानी जाती हैं।

विदेशों में भी स्थित है लखनऊ

वेस्ट वर्जीनिया में लखनऊ

वेस्ट वर्जीनिया में हैम्पशायर नाम की जगह है, जहां पर स्थित एक हवेली का नाम लखनऊ ही है। यह माउंटेन टॉप स्टेट में करीब 5500 एकड़ की जमीन फैली काफी शानदार हवेली है, जिसमें 16 कमरे है। यह पर्यटकों की पसंदीदा जगह है, जिसे कैसल प्रिजर्वेशन सोसायटी मौसम के अनुसार खोलती है।

पेंसिल्वेनिया में लखनऊ

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक ऐसी जगह है जिसे लखनऊ के नाम से जाना जाता है। हैरिसबर्ग-कार्लिस्ले क्षेत्र में एक छोटे से स्थानीय क्षेत्र को लखनऊ नाम दिया गया है। कहते हैं कि भारत के लखनऊ शहर के नाम पर ही इस जगह का नाम रखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स का लखनऊ

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसी जगह है जिसका नाम लखनऊ रखा गया है। दरअसल यहां मध्य पश्चिम क्षेत्र न्यू साउथ वेल्स में स्थित एक गांव का नाम लखनऊ ही है। जो मिशेल हाईवे के पास स्थित है। इस गांव में ज्यादा लोग नहीं रहते हैं, साल 2016 में यहां की आबादी 297 बताई गई थी।

कनाडा के ओंटारियो में स्थित है लखनऊ

यही नहीं कनाडा में भी एक लखनऊ नाम की जगह स्थित है, जोकि ओंटारियो में है। कनाडा में स्थित इस जगह का पूरा नाम लखनऊ ब्रूस काउंटी है। जोकि कई प्रसिद्ध हॉकी प्लेयर्स का जन्म स्थान है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story