×

Meerut Ki Mashoor Biryani: सिर्फ गज़क और रेवड़ी के लिए नहीं है मेरठ प्रसिद्ध, यहाँ की बिरयानी भी होती है लाज़बाब

Meerut Ki Mashoor Biryani: मेरठ शहर विविध भोजन अनुभव प्रदान करता है। यहाँ का स्थानीय व्यंजन मुगलई, अवधी और पंजाबी स्वाद से प्रभावित हैं। लोकप्रिय व्यंजनों में कबाब, बिरयानी, कोरमा हैं तो वहीँ यहाँ की गज़क और रेवड़ी विश्व प्रसिद्ध है।

Preeti Mishra
Published on: 28 Jun 2023 4:02 AM GMT
Meerut Ki Mashoor Biryani: सिर्फ गज़क और रेवड़ी के लिए नहीं है मेरठ प्रसिद्ध, यहाँ की बिरयानी भी होती है लाज़बाब
X
Meerut Ki Mashoor Biryani(Image credit: social media)

Meerut Ki Mashoor Biryani: उत्तर प्रदेश का एक शहर मेरठ अपनी जीवंत खाद्य संस्कृति के लिए जाना जाता है। यह शहर देश की राजधानी दिल्ली से लगभग 70 किमी की दुरी पर स्थित है तो वहीँ सूबे की राजधानी लखनऊ से इस शहर की दुरी 470 किमी की है। मेरठ का एक समृद्ध ऐतिहासिक महत्व है और माना जाता है कि इसकी स्थापना प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान हुई थी। यह कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है, जिसमें 1857 में भारतीय स्वतंत्रता का पहला युद्ध शामिल है, जो मेरठ से शुरू हुआ था।

अन्य बातों के अलावा मेरठ शहर विविध भोजन अनुभव प्रदान करता है। यहाँ का स्थानीय व्यंजन मुगलई, अवधी और पंजाबी स्वाद से प्रभावित हैं। लोकप्रिय व्यंजनों में कबाब, बिरयानी, कोरमा हैं तो वहीँ यहाँ की गज़क और रेवड़ी विश्व प्रसिद्ध है। बात जब बिरयानी की आती है, तो मेरठ में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जहाँ स्वादिष्ट और सुगंधित बिरयानी परोसी जाती है। इन जगहों पर एक बार आप बिरयानी का स्वाद लेकर उसे ताउम्र नहीं भूलेंगे।

यहाँ पर मिलती है मेरठ में शानदार बिरयानी

1. हलीम बिरयानी

यह आउटलेट 1976 से मेरठ शहर में बिरयानी परोस रहा है। यह मेरठ में 153/3, अहमद रोड, छिपिवाड़ा में स्थित है। यह रेस्टोरेंट अपने मटन और चिकन बिरयानी के लिए बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। यहाँ पर बैठ कर खाने की सुविधा है। वहीँ अगर आप यहाँ से पैक करा कर घर खाना चाहते हों तो वो सुविधा भी यहाँ मिलती है। होम डिलीवरी की भी सुविधा है। इसके अतिरिक्त यह फ़ूड जॉइंट जोमैटो पर भी उपलब्ध है।

2. रहमान बिरयानी

मेरठ शहर में रहमान बिरयानी बहुत ही प्रसिद्ध है। यह फ़ूड जॉइंट XPJ2+P4P, अहमद रोड, खैर नगर में स्थित है। यहाँ की बिरयानी इतनी प्रसिद्ध है की लगातार खाने वालों की भीड़ लगी रहती है। कई बार ग्राहकों में अपना नंबर आने के लिए एक घंटे तक वेट करना पड़ता है। रहमान भाई मेरठ में एक दशक से अपनी प्रसिद्ध हलीम बिरयानी के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। हलीम बिरयानी यहां परोसा जाने वाला एकमात्र व्यंजन है। यह आउटलेट भी जोमैटो पर उपलब्ध है।

3. मोईन हलीम बिरयानी

यह फ़ूड जॉइंट भी अपने हलीम बिरयानी के लिए बहुत प्रसिद्ध है। साथ ही यहाँ चिकन और मटन बिरयानी का भी कोई जबाव नहीं। यह आउटलेट XP44+7VM, रोड ओपी, खजूर के पेड़, गली नंबर 5, मजीद नगर, मेवगढ़ी में स्थित है।

4. परदेसी बिरयानी

परदेसी बिरयानी मेरठ में एक प्रसिद्ध बिरयानी कॉर्नर है, जो बेगम पुल के पास स्थित है। वे अपनी स्वादिष्ट और सुगंधित बिरयानी, विशेष रूप से चिकन और मटन बिरयानी के लिए जाने जाते हैं। इस स्थान पर एक वफादार ग्राहक आधार है और अक्सर भीड़भाड़ रहती है।

5. अल-हसन बिरयानी

अल-हसन बिरयानी मेरठ में एक और लोकप्रिय बिरयानी है। वे अपनी पारंपरिक लखनवी शैली की बिरयानी के लिए जाने जाते हैं जो स्वाद और मसालों से भरपूर होती हैं। चिकन, मटन और शाकाहारी बिरयानी उनकी खासियतों में से हैं।

6. जफर बिरयानी

मेरठ कैंट के पास स्थित जफर बिरयानी स्थानीय लोगों की पसंदीदा है। वे चिकन, मटन और वेज बिरयानी सहित विभिन्न प्रकार की बिरयानी पेश करते हैं। उनकी बिरयानी अपने प्रामाणिक स्वाद और भरपूर मात्रा के लिए जानी जाती है।

7. बिरयानी फैक्ट्री

बिरयानी फैक्ट्री मेरठ में कई आउटलेट्स के साथ बिरयानी रेस्तरां की एक लोकप्रिय श्रृंखला है। वे उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और सुगंधित मसालों से तैयार चिकन, मटन और वेज बिरयानी सहित कई प्रकार की बिरयानी परोसते हैं।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story