TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Haunted Places In Delhi: बेहद डरावनी है दिल्ली की यह जगहें, कहीं आती हैं आवाजें तो कहीं पीछे भागते हैं भूत

Haunted Places In Delhi: हर साल लाखों लोग आते हैं, यहां के बाजार इमारतें और सुंदर जगहें लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ती हैं। यही वजह है कि देश-विदेश के हजारों लोग यहां अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 23 March 2023 9:08 AM GMT
Haunted Places In Delhi: बेहद डरावनी है दिल्ली की यह जगहें, कहीं आती हैं आवाजें तो कहीं पीछे भागते हैं भूत
X
Haunted Places In Delhi Image- Social media

Haunted Places In Delhi: ऐतिहासिक इमारतों के लिए जानी जाने वाली देश की राजधानी दिल्ली पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहती है। जहां हर साल लाखों लोग आते हैं, यहां के बाजार इमारतें और सुंदर जगहें लोगों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ती हैं। यही वजह है कि देश-विदेश के हजारों लोग यहां अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं। लेकिन यहां कुछ जगह ऐसी भी हैं, जहां जाने से पहले लोग बचते हैं, कतराते हैं। और हो भी क्यों न यहां लोगों ने अलग-अलग तरह का अनुभव जो किया है। कहीं लोगों को सफेद साड़ी में भूत दिखाई देता है, तो कहीं लोगों को अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। आज हम आपको दिल्ली की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां जाने से पहले भी लोग कई बार सोचते हैं।

बेहद ही डरावनी हैं दिल्ली की ये जगहें

दिल्ली कैंट- Delhi Cantt

दिल्ली कैंट का एरिया राजधानी की डरावनी जगहों के तौर पर जाना जाता है। लोग कहते हैं कि यहां उन्हें सफेद साड़ी में महिला दिखाई देती है। लोगों का कहना है कि वह अक्सर लिफ्ट मांगती है, और उसकी बात न मानने पर वह गाड़ी के पीछे भागने लगती है।

संजय वन- Sanjay Van

दिल्ली का संजय वन भी यहां की डरावनी जगहों में गिना जाता है। यहां कई बार लोगों ने सफेद कपड़े में एक बूढ़ी औरत को दिखा है। रात के समय तो इस जगह पर जाने से लोगों को काफी डर लगता है। यहां लोगों को गर्मी के मौसम में भी कोहरा और धुंध होने जैसी अजीब हरकतें होती देखी हैं।

खूनी दरवाजा- Khooni Darwaza

दिल्ली की एक जगह खूनी दरवाजे के रूप में जानी जाती है। इस खूनी दरवाजे के बारे में लोगों का कहना है कि यहां वह अक्सर रोने और चीखने की आवाजें सुनते हैं। इस जगह से जुड़ी कहानियों के मुताबिक यहां सालों पहले तीन राजकुमारों की बेरहमी से हत्या की गई थी। और इसी जगह पर स्वतंत्रता सेनानियों को भी फांसी दी गई थी।

ग्रेटर कैलाश हाउस नंबर डब्ल्यू- 3- Greater Kailash House No. W-3

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में स्थित एक घर में आत्माओं का साया कहा जाता है। लोगों को कहना है कि इस घर में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई थी, और आज भी उनकी आत्माओं ने इस घर को नहीं छोड़ा है। लोगों का कहना है कि उन्हें घर में एक लटकी हुई अनछुई उपस्थिति का अनुभव हुआ। लोगों ने यहां पर रोने और फुसफुसाने की आवाजों की भी अनुभव किया है।

फिरोज शाह कोटला किला- Feroz Shah Kotla Fort

दिल्ली में स्थित कोटला फिरोज शाह पर्यटन स्थल के तौर पर जाना जाता है। लेकिन रात के समय यानी दिन ढलने के बाद लोग यहां जाने से कतराते हैं। कहा जाता है कि इस किले में जिन्न रहते हैं, और उन्हे खुश करने के लिए गुरुवार के दिन यहां मोमबत्तियां लगाई जाती हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story