TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mysterious Temple In India: बेहद पुराने हैं भारत के यह मंदिर, जिनसे जुड़े हैं कई रहस्य

Mysterious Temple In India: यहां कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी संस्कृति, मान्यता और सिद्धी के लिए जाने जाते हैं। जिनकी कृपा पाने के लिए विदेशों से भी लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं।

Kajal Sharma
Published on: 19 March 2023 7:56 AM GMT
Mysterious Temple In India: बेहद पुराने हैं भारत के यह मंदिर, जिनसे जुड़े हैं कई रहस्य
X

Mysterious Temple In India: देवी-देवताओं की भूमि कहे जाने वाले भारत में 64 करोड़ देवताओं की पूजा की जाती है। जहां कई प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर भी स्थित हैं। यहां कई ऐसे मंदिर हैं जो अपनी संस्कृति, मान्यता और सिद्धी के लिए जाने जाते हैं। जिनकी कृपा पाने के लिए विदेशों से भी लोग यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। लेकिन यहां कई रहस्यमयी मंदिर भी स्थित हैं, जो हजारों साल पहले से यहां स्थित हैं और आज भी लोग यहां रहस्य से अचंभित रहते हैं। आज हम आपको देश के ऐसे ही कुछ रहस्यमयी मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर विश्वास करना आपके लिए भी आसान नहीं होगा।

रहस्यमयी हैं भारत के यह मंदिर

वेंकटेश्वर मंदिर, आंध्र प्रदेश - Venkateswara Temple

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित वेंकटेश्वर मंदिर तिरुपति के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार है। कहते हैं कि मूर्ति के रूप में भगवान वेंकटेश्वर ही यहां विराजित हैं। इस मंदिर में बाल दान करने का विधान है, आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि हर साल यहां 75 टन तक बाल पहुंच जाते हैं, जिससे हर साल 6.5 मिलियन से ज्यादा की कमाई हो जाती है।

स्तम्भेश्वर महादेव मंदिर, गुजरात - Stambheshwar Mahadev Temple

गुजरात का स्तम्भेश्वर मंदिर भगवान शिव का अविश्वसनीय और रहस्यमय मंदिर कहा जाता है। कहा जाता है कि एक समय के लिए यह मंदिर पूरी तरह से गायब हो जाता है और उस समय इसका एक भी हिस्सा यहां नहीं दिखाई देता। अरब सागर और कैम्बे की खाड़ी के तट के बीच मौजूद यह मंदिर रोजाना डूब जाता है, और फिर ऊपर आ जाता है इस मंदिर में रोजाना हजारों श्रद्धालू आते हैं।

ब्रह्मा मंदिर पुष्कर, राजस्थान - Brahma Temple

राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा जी का मंदिर 2000 साल पुराना है, जोकि रहस्यमयी मंदिरों में गिना जाता है। यह मंदिर आदि शंकराचार्य और ऋषि विश्वामित्र द्वारा स्थापित करवाया गया था।

करणी माता मंदिर, राजस्थान - Karni Mata Temple

करणी माता मंदिर राजस्थान के देशनोक नगर में स्थित है, जहां 20,000 से भी ज्यादा चूहे हैं। इस मंदिर में स्थित चूहों का झूठा भोजन बेहद ही पवित्र माना जाता है। यहां चूहों का झूठा भोजन प्रसाद के रूप में दिया जाता है। कहते हैं कि अगर यहां एक भी चुहा मर जाता है तो उसके बदले सोने का चूहा रखा जाता है।

कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर, केरल - Kodungallur Bhagavathy temple

शक्तिशाली शक्तिपीठों के रूप में जाना जाने वाला कोडुंगल्लूर भगवती मंदिर केरल में स्थित है। कहते हैं कि इस मंदिर में पूजा करने के लिए देवी मां की ओर से निर्देश दिए जाते हैं। देवी से निर्देश मिले बिना यहां पूजा नहीं की जा सकती है।

वीरभद्र मंदिर, आंध्र प्रदेश – Veerabhadra Temple

भारत के आंध्र प्रदेश में स्थित वीरभद्र मंदिर सबसे रहस्यमयी मंदिर माना जाता है। इस मंदिर में 70 स्तम्भ लगाए गए हैं। रहस्य की बात यह है कि इन 70 स्तम्भों में से 1 स्तम्भ हवा में झूल रहा है। यह स्तम्भ छत को तो छूता है लेकिन जमीन से उठा रहता है। इस पिलर को हैंगिंग पिलर भी कहा जाता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story