Night Out Place In Noida: रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं Noida की ये जगहें, जहां रात में लगता है लोगों का जमावड़ा

Night Out Place In Noida: नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए लोग अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं। वहीं रात के समय घूमने का अपना अलग ही मजा होता है

Kajal Sharma
Published on: 13 April 2023 10:36 AM GMT
Night Out Place In Noida: रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं Noida की ये जगहें, जहां रात में लगता है लोगों का जमावड़ा
X
Night Out Place In Noida (Image- Social media)

Night Out Place In Noida: घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता, नई-नई जगहों पर जाना, अलग-अलग अनुभव करना हर किस को अच्छा लगता है। नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए लोग अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं। वहीं रात के समय घूमने का अपना अलग ही मजा होता है, यही वजह है कि लोग अक्सर रात के समय घूमना ज्यादा पसंद करते हैं। नोएडा में भी कई ऐसी जगहे हैं जहां आप रात में घूमने जा सकते हैं।

रात में घूमने के लिए बेस्ट हैं नोएडा की ये जगहें

ग्रेट इंडियन प्लेस (The Great Indian Place)​

ग्रेट इंडियन प्लेस नोएडा का बेहद ही शानदार मॉल है, जहां घूमने के लिए लोग रात के समय ही आते हैं। यह शहर का सबसे बड़े मनोरंजन पार्क वर्ल्ड्स ऑफ वंडर से जुड़ा हुआ है। यह नोएडा के आकर्षक स्थानों में गिना जाता है, जहां आपको तकरीबन हर नेशनल और इंटरनेशल ब्रांड मिल जाते हैं। यहां एंटरटेनमेंट के लिए कई तरह की चीजें मौजूद हैं वहीं कई फूड कोर्ट भी यहां बने हुए हैं, जहां आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। यहां से आप अपनी पसंद की खरीदारी भी काफी आराम से कर सकते हैं।

​द ग्रेट वेनिस मॉल (The Great Venice Mall)

द ग्रेट वेनिस मॉल ग्रेटर नोएडा में स्थित है, जहां आपको विदेशी नजारे भी देखने के लिए मिल जाते हैं। यह मॉल विनीशियन थीम के हिसाब से बनाया गया है, जहां आपको कई तरह के खूबसूरत नजारे देखने के लिए मिलते हैं। इस मॉल में कई शानदार मूर्ति और पीसा की झुकी हुई मीनारे भी हैं। अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ नाइट आउट के लिए जा रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको मनोरंजन से लेकर कई तरह की शॉपिंग करने के लिए खास ब्रांडेड शॉप्स भी मिल जाती है। साथ ही कई फूड कोर्ट भी यहां बनाए गए हैं।

​गार्डन गैलेरिया मॉल (Gardens Galleria Mall)

नोएडा के सेक्टर 16 में स्थित गार्डन गैलेरिया शहर में काफी सुंदर और जाना माना मॉल है। जहां अक्सर लोग रात का मजा उठाने आते हैं, बेशक इस जगह का नाम गार्डन गैलेरिया है लेकिन यहां आपको कई सुंदर नजारे देखने के लिए मिल जाते हैं। इसके साथ ही यहां कई रेस्तरां भी हैं जहां आप अपने पार्टनर या परिवार के साथ जा सकते हैं। अपनी शानदार नाइट सेलिब्रेट करने के लिए लोग यहां आते हैं।

​स्काईहाउस (SkyHouse​)

नोएडा का स्काई हाउस कैफे एंड बार नाइट एंजॉय करने के लिए काफी अच्छा जगह है। जहां का खुशमिजाज माहौल आपका दिलखुश कर देगा। यहां आप काफी मस्ती और मजे कर सकते हैं, इसके साथ ही इस बार में आप बर्थ डे या एनिवर्सरी पार्टी अरेंज कर सकते हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story