×

Prayagraj Famous Place: देश के पवित्र शहरों में गिना जाता है प्रयागराज, मंत्रमुग्ध कर देंगे यहां के पर्यटकस्थल

Prayagraj Famous Place: प्रयागराज देश का सबसे पवित्र शहर कहा जाता है, जहां लगभग सभी समुदाय के लोग आते हैं। इस पवित्र धरती पर त्रिवेणी संगम के साथ-साथ अनगिनत मंदिर हैं।

Kajal Sharma
Published on: 16 March 2023 10:52 AM GMT
Prayagraj Famous Place: देश के पवित्र शहरों में गिना जाता है प्रयागराज, मंत्रमुग्ध कर देंगे यहां के पर्यटकस्थल
X
Image- Social media

Prayagraj Famous Place: प्रयागराज जो कभी इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था, जो गंगा और यमुना नदी के तट पर स्थित है। प्रयागराज देश का सबसे पवित्र शहर कहा जाता है, जहां लगभग सभी समुदाय के लोग आते हैं। इस पवित्र धरती पर त्रिवेणी संगम के साथ-साथ अनगिनत मंदिर हैं। इतना ही नहीं यहा पर अक्षयवत आस्था और देवत्व स्थित है जो स्त्रोत के रूप में काम करता है। यहां कई मस्जिदें और मकबरे भी बने हैं जो शहर में काफी फेमस हैं। इसी शहर में गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का पवित्र संगम देखने को मिलता है। जिसे देखने हर साल लाखों की संख्या में लोग आते हैं, और इस पवित्र संगम के दर्शन करते हैं। इसके प्रयागराज में कुंभ के मेले से लेकर इलाहाबाद किले तक, और ऐतिहासिक चमत्कारों से लेकर कई वास्तुकला के शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही यहां कई घूमने की जगह भी हैं, जो बेहद ही आकर्षक है।

बेहद ही सुंदर है पवित्र शहर की ये जगहें

त्रिवेणी संगम- Triveni Sangam

पवित्र शहर के कहा जाने वाला प्रयागराज नदियों के मिलन के रूप में जाना जाता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम होता है, जिस वजह इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। यह जगह इलाहाबाद में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय और पवित्र जगह मानी जाती है। धार्मिक अवसरों और त्यौहारों पर यहां काफी लोग आते हैं। इस जगह पर हर 12 साल में कुंभ का मेला लगाया जाता है। जबकि हर 6 साल में यहां अर्ध कुंभ का आयोजन होता है। यह दोनों ही प्रयागराज के मुख्य त्यौहार माने जाते हैं, जहां पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ होती है।

खुसरो बाग- Khusro Bagh

प्रयागराज में स्थित खुसरो बाग यहां का सबसे लोकप्रिय स्थान माना जाता है। इस बाग में तीन शानदार मकबरे बनाए गए हैं, जिन्हे बनाने के लिए बलुआ पत्थर के साथ एक खास डिजाइन दिया गया है। यहां शाह बेगम, खुसरो मिर्जा और निथार बेगम के साथ मुगल राजघरानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। यह खुसरो बाग अमरूद के पेड़ और गुलाब के पौधो से सजा हुआ है, जो यहां की खूबसूरत जगहों में गिना जाता है।

प्रयागराज का आनंद भवन - Prayagraj ka Anand Bhavan

प्रयागराज की प्रसिद्ध जगहों में गिना जाने वाला आनंद भवन 1930 के दशक में बनवाया गया था। जो किसी समय में राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय के तौर पर भी जाना जाता था। यहां एक ऐतिहासिक गृह संग्रहालय भी बना हुआ है, जहां जवाहर तारामंडल भी स्थित है। इस हवेली को सजाने के लिए जवाहर लाल नेहरू जी ने कई विदेशी चीजों का भी इस्तेमाल किया था। लेकिन 1970 में इंदिरा गांधी ने यह हवेली को भारत सरकार को दी थी। तब से ही इस हवेली का रखरखाव सरकार कर रही है।

प्रयागराज का किला- Prayagraj Fort

वास्तुकला के रूप में जाना जाने वाला यह किला काफी खूबसूरत है, जो प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में मौजूद है। इलाहाबाद की आभा से प्रभावित होकर मुगल सम्राट अकबर ने इस भव्य किले का निर्माण किया था। यह किला राष्ट्रीय महत्व के स्मारक के रूप में वर्गीकृत करता है। जहां पर्यटकों के लिए काफी रखरखाव का काम किया गया है।

जवाहर तारामंडल- Jawahar Planetarium

प्रयागराज के आनंद भवन में जवाहर तारामंडल बना हुआ है, जिसका निर्माण 1979 में किया गया था। जो विज्ञान और इतिहास का यह संगम बेहद ही खास है, जहां हर साल जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल लेक्चर का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह मेहमानों के लिए सौर मंडल और अंतरिक्ष से जुड़े कई शो भी आयोजित करता है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story