×

Prayagraj Healthy Street Food: प्रयागराज की सड़कों पर आपको मिलेगा सेहत से भरपूर स्ट्रीट फ़ूड, स्वाद के साथ बनेंगे आप फिट

Prayagraj Healthy Street Food: आज जिस स्वाद से हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं वो स्वादिष्ट होने के साथ साथ बेहद हेल्दी भी है। हम बात कर रहे हैं अंकुरित मसालेदार चनों की। जिसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा।

Shweta Shrivastava
Published on: 2 Aug 2023 4:00 AM GMT
Prayagraj Healthy Street Food: प्रयागराज की सड़कों पर आपको मिलेगा सेहत से भरपूर स्ट्रीट फ़ूड, स्वाद के साथ बनेंगे आप फिट
X
Prayagraj Healthy Street Food (Image Credit-Social Media)

Prayagraj Healthy Street Food: आध्यात्मिकता से लेकर रोमांच तक, व्यस्त बाज़ारों से लेकर स्वादिष्ट भोजन तक, प्रयागराज में आपको बहुत कुछ मिल जायेगा। ये जगह न केवल अपने स्थान के कारण बल्कि अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले ऐतिहासिक स्मारकों और संगम के मनोरम दृश्य के लिए भारत के हृदय के रूप में जाना जाता है। वहीँ प्रयागराज का खाना इतना स्वादिष्ट है कि ये आपको बेहद पसंद आएगा। हम आज किसी एक व्यंजन के बारे में बात नहीं कर रहे हैं बल्कि यहाँ का स्ट्रीट फूड भी लाजवाब है। वहीँ आज जिस स्वाद से हम आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं वो स्वादिष्ट होने के साथ साथ बेहद हेल्दी भी है। हम बात कर रहे हैं अंकुरित मसालेदार चनों की। जिसका स्वाद आपको काफी पसंद आएगा।

सेहत से भरपूर है प्रयागराज का ये स्ट्रीट फ़ूड

सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी हो तो पूरा दिन काफी अच्छा जाता है ऐसे में हम आपके लिए प्रयागराज का एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड लेकर आये हैं जो आपको काफी पसंद आएगा। संगम के पास एक ऐतिहासिक मंदिर के सामने आपको एक ठेले पर ये अंकुरित चने का स्टाल नज़र आ जायेगा। ये करीब 11 सालों से यहाँ ठेला लगा रहे और लोग सुबह मंदिर में दर्शन करने के बाद यहाँ आकर ये पौष्टिक नाश्ता करते हैं। इसमें आपको खूब सारे वेजिटेबल के साथ मिल जायेंगे जो नींबू के रस के साथ और भी मसालेदार लगता है यहाँ का ये चना आपको काफी पसंद आएगा।

यहाँ की एक प्लेट 20 रूपए में आपको मिल जाएगी जो प्रोटीन से भरपूर है। सब्जियों को काफी बारीकी से काट कर इसमें मिक्स किया जाता है साथ ही कई तरह की अंकुरित दालें भी यहाँ मौजूद हैं। इसका स्वाद काफी चटपटा भी है तो सेहत के साथ साथ स्वाद का ये एक अनोखा मिक्सचर है। जिसे खाने कई लोग आते हैं। यूँ तो अक्सर आप स्ट्रीट फ़ूड के नाम पर जंक फ़ूड को ही ज़्यादा जानते होंगे लेकिन ये हेल्दी डाइट आपको काफी प्रोटीन देगी और साथ में इसमें सेहत का ढेर सारा खज़ाना है। फ्रेश वेजिटेबल आपको परफेक्ट नाश्ते वाली फीलिंग देंगे। और अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो यहाँ का ये लाजवाब अंकुरित चना मसाला आपको काफी पसंद आएगा।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story