×

Dark Mehendi Tips: सावन के महीने में मेहँदी लगाना बेहद शुभ, जानिए कैसे गाढ़ा होगा इसका रंग

Dark Mehendi Tips: सावन में भगवान् शिव और माता पार्वती महिलाओं को मनवांछित फल दें और उन्हें सदा सुहागिन होने का वरदान दें इसके लिए भी मेहँदी लगाने का रिवाज़ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आपकी मेहँदी का रंग हमेशा गहरा होगा।

Shweta Shrivastava
Published on: 1 Aug 2023 8:23 AM GMT
Dark Mehendi Tips: सावन के महीने में मेहँदी लगाना बेहद शुभ, जानिए कैसे गाढ़ा होगा इसका रंग
X
Dark Mehendi Tips (Image Credit-Social Media)

Mehndi Ka Rang Dark Kaise Kare: सावन का महीना है और ऐसे में जहाँ हरी चूड़ी, हरी साड़ी और हरी बिंदिया से महिलाएं अपना श्रृंगार करतीं हैं वहीँ मेहँदी भी सावन में खूब लगाई जाती है। लड़कियों और महिलाओं को मेहंदी यूँ भी लगाना काफी पसंद होता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य में मेहँदी का विशेष महत्त्व है। सावन में भगवान् शिव और माता पार्वती महिलाओं को मनवांछित फल दें और उन्हें सदा सुहागिन होने का वरदान दें इसके लिए भी मेहँदी लगाने का रिवाज़ है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आपकी मेहँदी का रंग हमेशा गहरा होगा।

ऐसे हमेशा गहरा आएगा आपकी मेहँदी का रंग

मेहँदी लगते समय एक ख्याल जो लगभग हर महिला के मन में ज़रूर आता होगा कि क्या इस मेहँदी का रंग पक्का आएगा या नहीं। कहते हैं रची हुई मेहँदी वाले हांथों से जब आप कोई मांगलिक कार्य करते हैं तो वो शुभ होते हैं और अपने साथ काफी सकारात्मकता लेकर आते हैं। वहीँ मेहँदी से रचे हांथों से जब आप भगवान् शिव और माँ पार्वती की पूजा करते हैं तो वो भी काफी प्रसन्न होते हैं। आइये जानते हैं कि आप किन उपायों द्वारा अपनी मेहँदी के रंग को गहरा बना सकतीं हैं।

1. जब आप मेहंदी घोलते हैं तो उस समय उसमे चाय की पत्ती के पानी का प्रयोग करें (जिसमे आप चाय की पत्ती को पानी के साथ उबाल लें और पानी अलग निकलकर रख दें। जब ये ठंडा हो जाये तो इस्तेमाल करें)। इसके अलावा इसमें कॉफ़ी पाउडर भी मिलाया जा सकता है।

2. मेहँदी के पेस्ट में आप नीलगिरी का तेल भी डाल सकतीं हैं जिससे आपकी मेहँदी खूब ग़हरी रचेगी। इसके अलावा इसमें पिपरमिंट ऑयल भी मिलाया जा सकता है।

3 . मेहँदी को लगाने से एक दिन पहले उसे भिगोकर रख दें और कोन भी पहले से तैयार रखें। इसके साथ ही जब आप इसे भिगोएं तो याद रखें कि इसे किसी लोहे के बर्तन में रखें जिससे इसमें गहरा लाल या काला रंग निखरकर आता है।

4.मेहँदी लगाने के बाद दो-तीन लौंग लेकिन और उसे तवे पर भूनने को रख दें जब इसमें से धुआं आने लगे तो उसपर अपना मेहँदी लगा हाँथ ऊपर की ओर से ऐसे लगाएं कि ये धुआं आपके हांथों में ही आये। इसकी सेंक से आपकी मेहंदी खूब रचेगी।

5. वहीँ इसके एक और उपाय है जो आपको थोड़ा चौका सकता है दरअसल मेहँदी में अगर आप आचार का तेल लगाएं तो भी इसका रंग काफी गहरा होता है। मेहँदी के सूखने पर आप इसे लगा सकते हैं। और जब मेहँदी हटाएं तब सरसों का तेल लगाए। इससे आपको मेहँदी का रंग अच्छे से चढ़ेगा।

6. नींबू और चीनी के घोल के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं ये न सिर्फ मेहँदी का रंग गाढ़ा करते हैं बल्कि सुख गयी मेहँदी जल्दी न झड़ जाये इसके लिए उसे हाँथ से चिपकाने के लिए से लगाया जाता है।

सावन के महीने में मेहँदी लगाना सिर्फ सुंदरता बढ़ने के लिए नहीं है बल्कि ये आपको कई और लाभ भी देती है जैसे इस गर्मी के मौसम में मेहँदी लगाने से की गर्मी बाहर निकलती है।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story