×

Sandila Laddu History: क्यों फेमस हैं संडीला के ये लड्डू, आइए जाने इसके पीछे की कहानी

Sandila Famous Boondi Laddoos: लखनऊ के नवाबों का खाना तब तक पूरा नहीं होता था जबतक की उन्हें संडीला के लड्डू नहीं परोस दिए जाते थे। जब भी आप लखनऊ से हरदोई जायेंगे तो हाईवे किनारे आपको कई दुकानें मिल जाएँगी तो ये प्रसिद्ध लड्डू बेचती हैं। इन लड्डुओं का लगभग 70 सालों का इतिहास है। मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी यहाँ के लड्डू बहुत पसंद करते हैं। यह लड्डू विश्व स्तर पर प्रसिद्द हैं। कहा जाता है कि इंग्लैंड की महारानी को भी यहाँ के लड्डू बहुत पसंद थे।

Preeti Mishra
Published on: 8 Aug 2023 2:32 PM GMT
Sandila Laddu History: क्यों फेमस हैं संडीला के ये लड्डू, आइए जाने इसके पीछे की कहानी
X
Sandila Famous Boondi Laddoos History (Image credit: social media)

Sandila Famous Boondi Laddoos: संडीला उत्तर प्रदेश में हरदोई के पास स्थित एक तहसील है। यह हरदोई जिले में स्थित है और अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। राजधानी लखनऊ से हरदोई की दुरी लगभग 50 किमी होगी और हरदोई जिले के ही एक छोटा क़स्बा है संडीला। अपनी तमाम बातों के अलावा यह क़स्बा जिस चीज़ के लिए सबसे ज्यादा फेमस है वो है यहाँ के लड्डू।

संडीला में फेमस लड्डू का इतिहास

कहते हैं कि लखनऊ के नवाबों का खाना तब तक पूरा नहीं होता था जबतक की उन्हें संडीला के लड्डू नहीं परोस दिए जाते थे। जब भी आप लखनऊ से हरदोई जायेंगे तो हाईवे किनारे आपको कई दुकानें मिल जाएँगी तो ये प्रसिद्ध लड्डू बेचती हैं। इन लड्डुओं का लगभग 70 सालों का इतिहास है। मशहूर लेखक जावेद अख्तर भी यहाँ के लड्डू बहुत पसंद करते हैं। यह लड्डू विश्व स्तर पर प्रसिद्द हैं। कहा जाता है कि इंग्लैंड की महारानी को भी यहाँ के लड्डू बहुत पसंद थे।

क्यों खास हैं ये लड्डू

आपको बता दें कि यहाँ कई तरह के लड्डू मिलते हैं जिनमे बूंदी के लड्डू, गोंद के लड्डू, नारियल के लड्डू और बेसन के लड्डू शामिल हैं। यहाँ के लड्डुओं को तैयार करने के बड़ा उन्हें चीनी के पाउडर में लपेट कर परोसा जाता है। इसके अतिरिक्त आपको यहाँ लड्डू मिठाई के पैकेट में पैक होकर नहीं मिलते हैं बल्कि उन्हें मिटटी की हांडियों में ग्राहकों को दिया जाता है। अपनी लोकप्रियता और अनूठे स्वाद के कारण, संडीला लड्डू को एक विशेष व्यंजन माना जाता है और अक्सर संडीला आने पर इसे उपहार के रूप में खरीदा जाता है। यह स्थानीय पाक परंपराओं को दर्शाता है और शहर की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है।

क्या होती है इसकी कीमत

यहाँ के लड्डू बहुत ज्यादा महंगे नहीं होते हैं। आमतौर पर यहाँ 100 रुपये से लेकर 250 रुपये किलो तक लड्डू मिलते हैं। यह लड्डू इतने प्रसिद्ध हैं कि स्थानीय व्यापारियों ने इसे यूपी सरकार की महत्वाकांछी योजना एक जिला, एक उत्पाद में शामिल करने की मांग की थी। यही नहीं बीते वर्ष 2022 में मथुरा का पेंडा, आगरे के पेठे के साथ संडीला के लड्डू को भी GI टैग मिलने की बता कही गयी थी।

अब ये लड्डू ऑनलाइन भी हैं उपलब्ध

संडीला के लड्डुओं के दीवानों की एक लंबी फेहरिस्त है। इन लड्डुओं का बेहतरीन स्वाद एक बार चखने के बाद लोग बार- बार इसे खाना चाहते हैं। अगर आप भी घर बैठे इन स्वादिष्ट लड्डुओं का आनंद लेना चाहते हैं तो आसानी से ले सकते हैं। ऑनलाइन भी इन लड्डुओं की डिमांड बहुत ज्यादा है। गूगल पे सर्च करने पर आपको ऑनलइन मंगाने के कई ऑप्शन मिल जाएंगे। जिनमें जोमाटो , Sweetkadai.com, स्विग्गी इत्यादि कई विकल्प मौजूद हैं। जहां जाकर आप आसानी से घर बैठे इन स्वादिष्ट फेमस लड्डुओं का आनंद अपने पूरे परिवार के साथ ले सकते हैं।

चीनी के पाउडर में लिपटे होते हैं ये लड्डू

संडीला के लड्डुओं की प्रसिद्धि सिर्फ इसके स्वाद में ही नहीं बल्कि इसके लुक में भी होता है। आमतौर पर ये लड्डू चीनी के पाउडर में लिपटे होते हैं जो देखने और खाने दोनों में बेहद यूनिक होते हैं। अगर अभी तक आपने इनका स्वाद नहीं चखा है तो आज ही इस लाज़वाब स्वाद का आनंद लीजिये।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Next Story