×

Lucknow Famous Malls: ये हैं लखनऊ के फेमस मॉल, शॉपिंग ही नहीं यहां होगा फूड, सिनेमा और फन भी

Lucknow Famous Malls: आज हम आपको कुछ ऐसे मॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप न केवल शॉपिंग कर सकते हैं, बल्कि कई सारी अन्य चीजों का भी मजा ले सकते हैं।

Shreya Sharma
Published on: 27 April 2023 7:55 AM GMT
Lucknow Famous Malls: ये हैं लखनऊ के फेमस मॉल, शॉपिंग ही नहीं यहां होगा फूड, सिनेमा और फन भी
X
Famous Shopping Malls (Photo Courtesy- Social Media)

Lucknow Famous Shopping Malls: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में घूमने की कई सारी जगहें हैं। नवाबों के शहर जो भी आता है वह यहां की नजाकत और तहजीब से पल में इंप्रेस हो जाता है। वैसे लखनऊ आकर आपको शॉपिंग से भी नहीं चूकना चाहिए। यहां स्ट्रीट शॉपिंग से लेकर मॉल जाकर भी खरीदारी की जा सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसे मॉल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप न केवल शॉपिंग कर सकते हैं, बल्कि वहां खाने पीने, फिल्म और कई सारी अन्य चीजों का भी मजा ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं लखनऊ के 5 टॉप फेमस मॉल के बारे में।

लखनऊ के फेमस मॉल (Famous Malls In Lucknow)

लुलु मॉल (Lulu Mall)

यह मॉल लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल है। यही नहीं लुलु मॉल देश के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल्स में से भी एक है। लुलु मॉल सुशांत गोल्फ सिटी में 11 एकड़ में फैला है और इसे बनाने में करीब 2 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां पर करीब 300 से अधिक इंटरनेशनल और नेशनल ब्रांड हैं। शॉपिंग ब्रांड्स के अलावा लुलु में 15 रेस्टोरेंट, 25 आउटलेट का फूडकोर्ट भी है।

जगह- सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शहीद पथ सुशांत गोल्फ सिटी के भीतर।

समय- सुबह 10:00 बजे से रात 11:00 बजे तक।

फीनिक्स पलासियो (Phoenix Palassio)

नवाबों के शहर के सबसे बड़े मॉल में से फीनिक्स पलासियो, 13.53 एकड़ में फैला हुआ है। इसका इंटीरियर देखते ही बनता है। यहां लगा 200 फीट लंबा संगीतमय फव्वारा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां भी आपको 300 से अधिक फैशन ब्रांड, 20 से अधिक डाइनिंग विकल्प और 11 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन मिल जाएंगे। बता दें फीनिक्स पलासियो मॉल लखनऊ के लग्जरी शॉपिंग मॉल की लिस्ट में शामिल है। यह मॉल इकाना क्रिकेट स्टेडियम के बेहद करीब है। मॉल की भव्यता, नए ब्रांड के आउटलेट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

जगह- अमर शहीद पथ, सेक्टर 7, गोमती नगर।

समय- सुबह 11:00 बजे से रात 11:00 बजे तक।

फन रिपब्लिक मॉल (Fun Republic Mall)

द फन रिपब्लिक मॉल लखनऊ के फेमस मॉल्स में से एक है, जो कि गोमती नगर में स्थित है। यह मॉल काफी पुराना है। यहां पर कई सारे शॉपिंग ब्रांड्स, फूड ब्रांड उपस्थित हैं। यहां पर आप शांतिपूर्वक शॉपिंग कर सकते हैं। फन मॉल का सिनेमा हॉल लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

जगह- एनएच 2, विपिन खंड, गोमती नगर।

समय- सुबह 11:00 से रात 10:00 तक।

सहारागंज मॉल (Sahara Ganj Mall)

यह लखनऊ का पहला प्रतिष्ठित शॉपिंग मॉल है। यहां पीटर इंग्लैंड, एरो, मान्यवर, फॉरएवर 21, ओन्ली, काजो, पैंटालून जैसे कई बड़े और महंगे ब्रांड्स उपस्थित हैं। यह मॉल आपके लिए बजट फ्रेंडली भी साबित होगा। यहां एंटरटेनमेंट के लिए पीवीआर और बच्चों के खेलने योग्य गेमिंग जोन भी है।

जगह- शाहनजफ रोड, प्रेम नगर, हजरतगंज।

समय- सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक।

वेव मॉल (Wave Mall)

वेव मॉल भी लखनऊ के प्रसिद्ध मॉल की सूची में शामिल है। यह मॉल भी बजट फ्रेंडली है। जूते, कपड़े, उपहार आदि की खरीदारी के लिए इसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यहां उपस्थित मल्टीप्लेक्स को वेव सिनेमा कहा जाता है। फूड ब्रांड में यहां मैकडॉनल्ड, पिज़्ज़ा हट आदि उपलब्ध हैं।

जगह- विभूति खंड, रोड गोमती नगर।

समय- सुबह 10:00 बजे से रात 11:00 बजे तक।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story