UP Famous Tourist Places: उत्तर प्रदेश में घूमने की ये 5 जगह हैं काफी रोचक, इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है इनकी महत्ता

UP Famous Tourist Places: आज हम आपको उत्तर प्रदेश की भूमि का ऐतिहासिक महत्त्व बताने जा रहे हैं और अगर आप भी इतिहास जानने में रूचि रखते हैं तो आज आपको काफी कुछ पता चलने वाला है।

Shweta Shrivastava
Published on: 16 July 2023 2:37 AM GMT
UP Famous Tourist Places: उत्तर प्रदेश में घूमने की ये 5 जगह हैं काफी रोचक, इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है इनकी महत्ता
X
UP Famous Tourist Places (Image Credit-Social Media)

UP Famous Tourist Places: उत्तर प्रदेश में दुनिया के सात अजूबों में से एक ताज महल से लेकर झाँसी की रानी का किला जैसी कुछ बेहद उत्कृष्ट कलाओं का संगम है। यहाँ एक ओर जहाँ धार्मिक मान्यताओं का विशेष उदाहरण है वहीँ इतिहास के पन्नों को कुरेददता हुआ सच भी मौजूद है। कई सांस्कृतिक स्थलों और स्मारकों का प्रवेश द्वार यहीं से होकर गुज़रता है। आज हम आपके लिए उत्तर प्रदेश में स्थित कुछ ऐसी जगहों की लिस्ट लेकर आये हैं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व भुलाया नहीं जा सकता।

इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है उत्तर प्रदेश के ये स्थान

खाने के नवाबी अंदाज़ से लेकर बेहद उत्कृष्ट कला तक उत्तर प्रदेश हर किसी के दिल में बसता है। यहाँ आपको राज्य समोसा और कचौरी जैसे शानदार स्ट्रीट फूड के साथ-साथ नवाबों का लज़ीज़ व्यंजन कबाब भी मिल जाता है। यहाँ पर साहित्य और कला का भी एक बेहतरीन संगम देखने को मिलता है। साथ ही उत्तर प्रदेश की ये भूमि मर्यादा पुरुषोत्तम राम, भगवान कृष्ण और बुद्ध का स्थान रही है। वहीँ आज हम आपको उत्तर प्रदेश की भूमि का ऐतिहासिक महत्त्व बताने जा रहे हैं और अगर आप भी इतिहास जानने में रूचि रखते हैं तो आज आपको काफी कुछ पता चलने वाला है।

उत्तर प्रदेश जाएं तो इन स्थानों पर ज़रूर जाएं

1. मथुरा (Mathura)

मथुरा, उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है साथ ही ये हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक, मथुरा भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है जिसकी वजह से इसकी धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताये हैं। मथुरा और वृन्दावन आस पास हैं तो अगर आप मथुरा जाएं तो वृन्दावन भी आप घूम सकते हैं। मथुरा एक छोटा सा शहर है जो विभिन्न युगों के मंदिरों से अपने महत्त्व को बढ़ाता चला जा रहा है। इन मंदिरों को देखने और भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की नगरी के दर्शन करने दूर दूर से पर्यटकों का झुंड आता है। मथुरा में सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण श्री कृष्ण जन्मभूमि है। स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि ये वही स्थान है जहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, और जिस जेल में उन्हें रखा गया था वो अब पर्यटकों के देखने के लिए खोल दी गयी है। शहर के दो सबसे प्रमुख मंदिर द्वारकाधीश मंदिर और गीता मंदिर हैं।

2. आगरा (Agra)

उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा अपनी लोकप्रियता और दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताज महल के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको मुगल साम्राज्य के स्थापत्य अतीत और विरासत की एक झलक देखने को मिल जाएगी। इतिहास, वास्तुकला और रोमांस सभी मिलकर आगरा के आकर्षण को स्थापित करते हैं। जो कोई भी भारत में रहता है या यहां आता है उसे इसे अवश्य देखना चाहिए।

3.सारनाथ (Sarnath)

सारनाथ उत्तर प्रदेश के घनी आबादी वाले राज्य में स्थित एक शांतिपूर्ण और पवित्र शहर है, जो कई बौद्ध स्तूपों, संग्रहालयों और खुदाई में मिले प्राचीन स्थलों के साथ ऐतिहासिक आश्चर्य का शहर है। खूबसूरत मंदिर अपने रहस्यमय और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए अविश्वसनीय आश्चर्य और विस्मय का स्रोत साबित होते हैं। वाराणसी से सिर्फ 10 किमी दूर सारनाथ में हमेशा भक्तों का तांता लगा रहता है, जो बौद्ध, जैन और हिंदुओं के लिए आदर्श तीर्थ स्थल है।

4. झांसी (Jhansi)

उत्तर प्रदेश का झाँसी शहर किसी भी इतिहास प्रेमी या यात्री के लिए निश्चित रूप से एक विशेष स्थान है। ये दक्षिण में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में स्थित है। झाँसी उस स्थान के रूप में प्रसिद्ध है जहाँ रानी लक्ष्मी बाई, जिन्हें "झाँसी की रानी" भी कहा जाता है, रहती थीं और उन्होंने शासन भी किया। उनकी वीरता की कहानी हर भारतीय के ज़ुबान पर मौजूद है।

5. हस्तिनापुर (Hatinapur)

हस्तिनापुर एक प्राचीन शहर है जो महाकाव्य महाभारत की गौरवशाली कहानियों का केंद्र रहा है। ये शहर तीन जैन तीर्थंकरों का जन्मस्थान भी है। ये उत्तर प्रदेश में मेरठ के पास गंगा के तट पर स्थित है। हस्तिनापुर जैनियों का एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल रहा है। ये अपने तरीके से दिलचस्प है और इसने पौराणिक कथाओं की भावना को भी जीवित रखा है। ये शहर सदियों से अस्तित्व में है। महाकाव्य का एक अभिन्न अंग होने के नाते, शहर का हर कोना किसी न किसी तरह से इसका हिस्सा रहा है। इसलिए, स्थानीय लोगों के पास बताने के लिए रोमांचक कहानियाँ भी मौजूद हैं।

Shweta Shrivastava

Shweta Shrivastava

Next Story