×

Delhi To Mumbai Trains Tickets: दिल्ली से मुंबई तक का सफर आसान करती हैं यह ट्रेन, जानिए टिकट प्राइस और समय

Delhi To Mumbai Trains Tickets Price: एक शहर देश की राजधानी है तो दूसरा देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यही वजह है कि दोनों देशो के बीच लोगों की आवाजाही लगी रहती है।

Kajal Sharma
Published on: 19 April 2023 11:00 AM GMT
Delhi To Mumbai Trains Tickets: दिल्ली से मुंबई तक का सफर आसान करती हैं यह ट्रेन, जानिए टिकट प्राइस और समय
X
Delhi To Mumbai Trains Tickets (Image- Social media)

Delhi To Mumbai Trains Tickets Price: दिल्ली और मुंबई दोनों ही शहर देश की जान हैं, जहां हर तरह की सहुलियत काफी आसानी से मिल जाती है। एक शहर देश की राजधानी है तो दूसरा देश की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। यही वजह है कि दोनों देशो के बीच लोगों की आवाजाही लगी रहती है। ज्यादातर लोग दिल्ली से मुंबई जाने के लिए ट्रेन से सफर करना ही सही समझते हैं।

दिल्ली से मुंबई तक ट्रेन

12952 - MMCT TEJAS RAJ

दिल्ली से मुंबई जाने वाली यह ट्रेन आपको नई दिल्ली रेवले स्टेशन से मिलती है, जिसके लिए आपको 2345 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। यह 15 घंटे 40 मिनट में अपना दिल्ली से मुंबई तक का सफर पूरा कर लेती है। यह ट्रेन बीच में 8 स्टॉप पर रुक कर चलती है।

22222 - CSMT RAJDHANI

दिल्ली से मुंबई जाने वाली यह ट्रेन 18 घंटे 20 मिनट में अपना सफर पूरा कर पाती है। जिसमें आपको करीब 9 स्टॉप बीच में पड़ते हैं। इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको 2570 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। इसके साथ ही आप इस ट्रेन में आसानी से अपना सफर पूरा कर लेते हैं।

12954 - AK TEJAS RAJ EX

दिल्ली से मुंबई तक जाने वाली यह ट्रेन आपको 16 घंटे 49 मिनट में मुंबई पहुंचा देती है। यह ट्रेन आपको दिल्ली के निजामुद्दिन स्टेशन से मिलती है, जिसमें सफर करने के लिए आपको 2345 रुपये तक का किराया देना होता है। यह ट्रेन मुंबई तक जाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है, जो 13 स्टेशनों पर रुक कर चलती है।

12910 - BDTS GARIBRATH

दिल्ली के निज़ामुद्दिन रेलवे स्टेशन से जाने वाली यह ट्रेन आपको 16 घंटे 45 मिनट में मुंबई पहुंचा देती है। अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन 10 स्टॉप पर रुकती है, और बेहद ही आराम से अपना सफर यह ट्रेन पूरा कर लेती है। इस ट्रेन में सफर करने के लिए आपको 940 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है।

22210 - MMCT DURONTO

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से मुंबई जाने वाली यह ट्रेन 17 घंटे 40 मिनट में अपना सफर पूरा कर लेती है। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान कुल 5 स्टेशनों पर रुकती है, जिसमें सफर करने के लिए आपको 630 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होता है। इस ट्रेन में आपको स्लीपर सीट से लेकर हर तरह की सुविधा मिलती है।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story