TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

First Choice of Tourist: इस शहर में टूटा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, घूमने के लिए बना पर्यटकों की पहल पसंद

First Choice of Tourist: उदयपुर की शान और शौकत लोगों को इतनी पसंद आती है, कि कई विदेशी तो भारत में ही बस जाते हैं। कुछ ऐसा ही शहर है राजस्थान का उदयपुर जो अब पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है।

Kajal Sharma
Published on: 22 March 2023 12:27 PM GMT
First Choice of Tourist: इस शहर में टूटा 14 साल पुराना रिकॉर्ड, घूमने के लिए बना पर्यटकों की पहल पसंद
X
First Choice of Tourist Image- Social media

First Choice of Tourist: भारत में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, जो यहां की संस्कृति और परंपरा के दिवाने होते हैं। यहां की शान और शौकत लोगों को इतनी पसंद आती है, कि कई विदेशी तो भारत में ही बस जाते हैं। कुछ ऐसा ही शहर है राजस्थान का उदयपुर जो अब पर्यटकों की पहली पसंद बन गया है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं, इस साल तो पर्यटकों ने यहां 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बताया गया है कि कोरोना के बाद से यह पहली बार था, जब उदयपुर में पर्यटकों की इतनी तादात देखी गई है। यानी इस बार विदेशी मेहमान बिना किसी डर के भारत आए हैं।

विदेशियों की पहली पसंद बना उदयपुर

जनवरी में टूटा रिकॉर्ड

राजस्थान एक राज्य है जहां अमेरिका, यूके, फ्रांस और कई देशो के विदेशी मेहमान यहां घूमने आते हैं। यह पर्यटकों का सबसे पसंदीदा शहर है जहां की खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी वजह से यहां लाखों लोग घूमने आते हैं, वहीं पर्यटन विभाग की ओर से जारी किए आंकड़ों की माने तो जनवरी में यहां 1.94 लाख लोग घूमने आए थे। जो पिछले 14 सालों में सबसे ज्यादा है।

टूटा 14 सालों का रिकॉर्ड

उदयपुर बेहद ही खूबसूर शहर है, जहां की झील, नदियां, महल लोगों को अपना दिवाना बना लेते हैं। यहां के सुंदर नजारें देखने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी काफी आते हैं, जनवरी में यहां आने वाले पर्यटकों ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिससे साफ-साफ पता है कि अब यह शहर पर्यटकों की पहली पसंद हो गया है। जनवरी के महीने में यहां करीब दो लाख लोग यहां घूमने आए हैं, जिसके बाद से यह आंकड़ा बढ़ रहा है।

उदयपुर में खास हैं यह फेस्टिवल

उदयपुर तो पर्यटकों की पहली पसंद है ही लेकिन मार्च के महिने में यहां लोगों की खास भीड़ देखी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महिने में यहां कई त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनका हिस्सा बनने विदेशी मेहमान भी यहां आते हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह में उदयपुर में मेवाड़ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा जिसमें कई बड़े कार्यक्रम किए जाते हैं। जिनका हिस्सा बनने पर्यटक भी यहां आते हैं। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक ने भी बताया है कि उदयपुर शहर अब पर्यटकों की ओर से भी काफी पसंद किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभाग और प्रशासन की ओर से सुविधा और विकास कार्य भी किए जा रहे हैं, ताकि पर्यटकों को किसी तरह से कोई परेशानी न हो।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story