×

Trending News: ये शख्स 18 साल का दिखने के लिए हर साल खर्च करता है 16 करोड़, फॉलो करता है ये सख्त रूटीन

अमेरिका के कैलिफोर्निया में KernelCo बोयटेक कंपनी के सीईओ ब्रायन जॉनसन 18 साल का दिखने के लिए हर साल 16 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सुबह 11 बजे डिनर कर लेते है। इसके साथ ही वह सख्त रूटीन फॉलो कर रहे हैं।

Archana Pandey
Published on: 7 July 2023 8:28 AM GMT
Trending News: ये शख्स 18 साल का दिखने के लिए हर साल खर्च करता है 16 करोड़, फॉलो करता है ये सख्त रूटीन
X
America man spends 16 crore rupees every year to look 18 year old (Image- Social Media)

Trending News: हर कोई हमेशा जवान दिखना चहाता है, इसके लिए लोग अपने-अपने तरीके से कोशिश भी करते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे हैं, जो खुद को 18 साल का बनाए रखना चाहता हैं और इसके लिए वो सब कुछ कर रहे हैं, जो वो कर सकते हैं। इसी के तहत ये शख्स हर साल 16 करोड़ रुपये खर्च करता हैं। इसके अलावा बेहद कठिन रूटीन फॉलो करता हैं।

दरअसल हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका नाम ब्रायन जॉनसन है। ब्रायन अमेरिका के कैलिफोर्निया में KernelCo बोयटेक कंपनी के सीईओ हैं। ब्रायन खुद 18 साल का दिखने के लिए हर साल 16 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। वह सुबह 11 बजे डिनर कर लते है। यानि इसके बाद वो कुछ नहीं खाते हैं। ये उनकी आखिरी मील होती है।

हाल में ट्वीटर यूजर ने ब्रायन से उनकी आखिरी मील के बारे में पूछा था। जिसके जवाब में ब्रायन ने बताया था कि वो अपना आखिरी मील सुबह 11 बजे तक खा लेते हैं। उन्होंने इस दौरान डिटेल्स में बताया कि सुबह 11 बजे ही मेरी दिन की आखिरी मील होती है। मैं सुबह 6 बजे से 11 बजे तक ही खाता हूं। बता दें ब्रायन जॉनसन अभी 45 साल के हैं और ये अपनी उम्र घटाने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं अगर ब्रायन आगे भी उम्र घटाने में कामयाब रहे, तो साइंस के क्षेत्र में किसी चमत्कार से कम नहीं होगा।

हाल ही में अपनी उम्र घटाने को लेकर ब्रायन जॉनसन ने जानकारी दी थी। जिसके अनुसार वह शारीरिक तौर पर उम्र घटाने वाले एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसे उन्होंने 'प्रोजेक्ट ब्लूप्रिंट' नाम दिया है। इस प्रोजेक्ट के जरिए वह अपनी एपिजेनेटिक उम्र पांच साल एक महीने तक घटा चुके है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन के इस प्रोजेक्ट पर उनके साथ 30 डॉक्टर और मेडिकल एक्सपर्ट्स की टीम काम कर रही है। जो ब्रायन के शरीर के हर बदलाव पर ध्यान देती है।

ब्रायन अपने प्रोजेक्ट के तहत सख्त रूटीन फॉलो करते हैं। उन्हें 1977 कैलोरी लेनी पड़ती है। मांसाहार नहीं खा सकते हैं। दो दर्जन सप्लीमेंट्स लेते हैं। एक घंटा वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा वह हर रोज एक ही समय पर सोते हैं और सुबह 5 बजे तक उठ जाते हैं।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story