×

नीलाम हिटलर का टॉयलेट: लूटा था अमेरिकी सैनिक ने, अब बिकी इतनी महंगी

8 फरवरी को मैरीलैंड में एलेक्जेंडर हिस्टॉरिकल ऑक्शन्स ने इसका आयोजन कराया है। ऑक्शन कंपनी का कहना था कि जब से बोर्च हिटलर के सामान को लाए थे, उसके बाद से ही ये सामान बेसमेंट में रखा हुआ था। इसके अलावा हिटलर का कुछ पर्सनल सामान नीलाम हुआ है।

Shreya
Published on: 10 Feb 2021 8:49 AM GMT
नीलाम हिटलर का टॉयलेट: लूटा था अमेरिकी सैनिक ने, अब बिकी इतनी महंगी
X
नीलाम हिटलर का टॉयलेट: लूटा था अमेरिकी सैनिक ने, अब बिकी इतनी महंगी

नई दिल्ली: जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर के सामान को अब एक अमेरिकन परिवार नीलामी कर रहा है। ये वहीं सामान हैं, जिसे हिटलर की मौत के बाद उसके घर से लूट लिया गया था। इनमें से जो चीज सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, वो है हिटलर की पर्सनल टॉयलेट सीट। जो कि 19 हजार डॉलर्स यानी 13 लाख में नीलाम हुई है। उम्मीद थी कि इसकी कीमत 15 हजार डॉलर्स तक होगी, लेकिन ज्यादा कीमत में नीलाम होने से ये अमेरिकन परिवार काफी ज्यादा खुश है।

अमेरिकी सैनिक ने लूटी थी टॉयलेट सीट

दरअसल, सेकेंड वर्ल्ड वॉर के आखिरी दिनों में हिटलर की मौत के बाद अमेरिकी सेना Berctesgaden गई थी। जहां पर पहाड़ी वादियों में हिटलर का हॉलीडे होम हुआ करता था। यहां पर वह कभी भी ही आया करता था। बमबारी और गोलीबारी से इस शहर की हालत काफी खराब हो चुकी थी। तब एक अमेरिकी सैनिक ने हिटलर के घर में घुसकर उनकी टॉयलेट सीट लूटी थी। इस सैनिक का नाम रैग्नवाल्ड बोर्च था।

यह भी पढ़ें: गजब ही मामला: संसद में नहीं पहनी टाई, तो सांसद को सुनाई गई सजा

hitler (फोटो- सोशल मीडिया)

सैनिक को मिली थी ये वरीयता

बोर्च को जर्मन और फ्रेंच भाषा भी आती थी। इसी के चलते इसे दूसरे सैनिकों पर वरीयता मिल गई थी। रैग्नवाल्ड बोर्च को वरिष्ठ अधिकारियों से आदेश मिला था कि वो हिटलर के घर (बर्गहोफ) से जो भी सामान वो ला सकता है, ले आए। जिसके बाद इस शख्स ने हिटलर की पर्सनल टॉयलेट सीट भी लूट ली। 45 इंच चौड़ी यह टॉयलेट सीट वुडेन की बनी है और सफेद रंग की है।

यह भी पढ़ें: मिशन मंगल: अंतरिक्ष में एक बार फिर बढ़ी चहलकदमी, ग्रह पर पहुंचेंगे 3 यान

कुछ बालों को भी किया गया नीलाम

बोर्च इसे अमेरिका ले आया था और इसे न्यू जर्सी के अपने घर के बेसमेंट में रखवा दिया था। 8 फरवरी को मैरीलैंड में एलेक्जेंडर हिस्टॉरिकल ऑक्शन्स ने इसका आयोजन कराया है। ऑक्शन कंपनी का कहना था कि जब से बोर्च हिटलर के सामान को लाए थे, उसके बाद से ही ये सामान बेसमेंट में रखा हुआ था। इसके अलावा हिटलर का कुछ पर्सनल सामान नीलाम हुआ है। इसके अलावा यूएस पैराशूट रेजीमेंट के एक सैनिक ने हिटलर का पर्सनल हेयरब्रश भी लूटा था। इसमें हिटलर के कुछ बालों को भी नीलाम किया गया है।

यह भी पढ़ें: वैक्सीन पर अजीब दावा: समलैंगिक हो जाएँगे लगवाने वाले, मुस्लिम गुरू का बयान

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story