×

अभी- अभी मुंबई से अम्बानी परिवार के लिए बुरी खबर, टेंशन में आये मुकेश और नीता

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। इस पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रवक्ता ने कहा कि 'नीता अंबानी का कोई भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम या फोटो वाले सभी ट्विटर अकाउंट फर्जी हैं।'

Aditya Mishra
Published on: 21 Dec 2019 1:10 PM GMT
अभी- अभी मुंबई से अम्बानी परिवार के लिए बुरी खबर, टेंशन में आये मुकेश और नीता
X

मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में नीता अंबानी के फेक ट्विटर अकाउंट से कई ट्वीट किए गए। इसमें नागरिकता संशोधन विधेयक और दूसरे मुद्दों पर ट्वीट हैं।

रिलायंस जियो इंफोकॉम ने इस हरकत की कड़ी निंदा की है। इस पर रिलायंस जियो इंफोकॉम के प्रवक्ता ने कहा कि 'नीता अंबानी का कोई भी आधिकारिक ट्विटर अकाउंट नहीं है। उनके नाम या फोटो वाले सभी ट्विटर अकाउंट फर्जी हैं।'

रिलायंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि नीता अंबानी के नाम से वायरल हुए ट्वीट फर्जी हैं। इसमें कहा गया है, 'नीता अंबानी के नाम से शुरू किए गए फेक अकाउंट से कई ट्वीट किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...न्यूयॉर्क में नीता अंबानी को मिला ये बड़ा सम्मान

फोटो के साथ चल रहा ट्विटर अकाउंट फर्जी

हालांकि हम यहां स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि नीता अंबानी के पास कोई आधिकारिक ट्विटर हैंडल नहीं है और उनके नाम या फोटो के साथ चल रहा ट्विटर अकाउंट फर्जी है। उस संदिग्ध ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया है।'

इसके साथ ही इसमें कहा गया है कि लोगों से आग्रह है कि वे ऐसे किसी भी फेक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट से सचेत रहें। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ट्विटर पर नीता अंबानी की फोटो के साथ ट्वीट्स दिख रहे थे. कई लोग इसे असली समझ कर रीट्वीट भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें...नीता अंबानी के इस शौक को सुनकर हो जाएंगे हैरान, धो देते हैं कई लोग नौकरी से हाथ

IPL ऑक्शन 2020 में दिखा नीता अंबानी का जलवा

मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन नीता अंबानी का जलवा एक बार फिर देखने को मिला, जब उन्होंने IPL ऑक्शन के पहले ही खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

पिछले सीजन कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलने वाले विस्फोटक बललेबाज क्रिस लिन पर IPL 2020 की पहली बोली लगाई गई और नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ में खरीद लिया।

इस दौरान चौकाने वाली बात यह रही कि किसी भी दूसरी टीम के मालिकों लिन पर बोली नहीं लगाई और ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज अपने बेस प्राइज में ही बिक गया।

क्रिस लिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। लिन ने पिछले सीजन में कोलकाता के लिए 13 पारियों में 31 से जेयादा के औसत से 405 रन बनाए थे।

इसके बाद भी कोलकाता ने उन्हें रिलीज कर दिया। जो कि चौकाने वाला फैसला था। इस सीजन लिन का बेस प्राइज सबसे अधिक था। उनके बाद बाकी सभी खिलाड़ियों का बेस प्राइज 1.5 करोड़ या उससे कम था, पर लिन ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रखा था।

ये भी पढ़ें...कालेधन में अम्बानी परिवार को इनकम टैक्स का नोटिस, रिलायंस ने किया इनकार

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story