×

इतना सस्ता: इन देशों में 2 रूपये से भी कम में मिलता है एक लीटर डीजल

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको दुनिया में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर डीजल दो रुपये से भी कम में मिल जाएगा।

Aditya Mishra
Published on: 2 Jan 2020 11:06 AM GMT
इतना सस्ता: इन देशों में 2 रूपये से भी कम में मिलता है एक लीटर डीजल
X

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के इस दौर में कई लोगों ने अपने निजी वाहनों से सफर करना भी बंद कर दिया है। लेकिन आज हम आपको दुनिया में एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक लीटर डीजल दो रुपये से भी कम में मिल जाएगा।

भारत में जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं दुनिया में एक देश ऐसा है जहां आपको सिर्फ 1.63 रुपये में एक लीटर डीजल मिल जाएगा। आज हम आपको उन देशों के बारे में बताएंगे, जहां दुनिया का सबसे सस्ता डीजल मिलता है।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इन देशों की दो से ज्यादा हैं राजधानियां…

ईरान में 1.63 रुपये में मिलता है एक लीटर डीजल

ईरान एशिया के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। ईरान में डीजल की कीमत 1.63 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि ईरान में कच्चे तेल का उत्पादन होता है। इसलिए वहां पेट्रोल का दाम भी बेहद कम है। ईरान भारत समेत कई देशों में कच्चे तेल का निर्यात भी करता है। ईरान की राजधानी तेहरान है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब में दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको है। सऊदी अरामको का बाजार पूंजीकरण एपल और अमेजन के कुल मार्केट कैप के बराबर है। सऊदी अरब भारत सहित कई देशों को कच्चा तेल बेचता है। इसलिए यहां डीजल की कीमत बेहद कम है। यहां पर एक लीटर डीजल के लिए लोग 8.93 रुपये चुकाते हैं।

गजब गांव की अजब निशानियां, रामायण-महाभारत में भी मौजूद हैं अंश

अल्जीरिया

दुनिया के सबसे सस्ते डीजल के मामले में तीसरे स्थान पर अल्जीरिया का नाम आता है। बता दें कि अलजेरिया में एक लीटर डीजल की कीमत 13.79 रुपये है। इसके साथ ही यहां पेट्रोल का दाम भी बेहद कम है। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स है।

सूडान

ईरान, सऊदी अरब और अल्जीरिया के बाद दुनिया का सबसे सस्ता डीजल सूडान में मिलता है। सूडान उत्तर-पूर्व अफ्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। सूडान के लोग एक लीटर डीजल के लिए महज 13.90 रुपये चुकाते हैं।

इक्वाडोर

इक्वाडोर दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। इसके उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 19.52 रुपये है।

अंगोला

अंगोला दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका में देश है जिसकी सीमा अटलांटिक समुद्र से लगी है। अंगोला में पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है। अंगोला में एक लीटर डीजल 19.95 रुपये में बिक रहा है।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: एक ऐसा देश जहां पिता कर सकता है बेटी से शादी, पति को है रेप का हक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story