×

ट्रंप की मां की सच्चाई! दर्दभरी कहानी जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगर हम बात डोनाल्ड ट्रंप की करें, तो शायद वो अमेरिका के सबसे विवादित राष्ट्रपतियों में से एक हैं। उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी काफी विवादित है। वैसे तो ट्रंप की मां के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। तो आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 22 Feb 2020 9:38 AM GMT
ट्रंप की मां की सच्चाई! दर्दभरी कहानी जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे
X

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी तीसरी पत्नी मेलिनिया के साथ 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वो गुजरात और आगरा का दौरा करेंगे। तो आइए इस मौके पर हम आपको ट्रंप के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं

अगर हम बात डोनाल्ड ट्रंप की करें, तो शायद वो अमेरिका के सबसे विवादित राष्ट्रपतियों में से एक हैं। उनकी व्यक्तिगत जिंदगी भी काफी विवादित है। वैसे तो ट्रंप की मां के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। तो आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं।

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की मां मैरी ऐने ट्रंप का जन्म 10 मई 1912 में हुआ था। उनके पिता मछुआरा थे। बाद में मैरी ने होनी जिंदगी अमेरिका में बिताने की सोची और स्कॉटलैंड से अमेरिका आ गई।

ये भी पढ़ें—बुरी खबर: ​गायब हुए 26 बाघ-मचा हड़कंप, जल्द लिया जाएगा ये फैसला

मैरी ने चार साल नौकरानी का काम किया

1930 में जब मैरी न्यूयॉर्क आई थीं, तब उनके पास मात्र साढ़े तीन हजार रुपए थे। इसके बाद मैरी ने वहां चार साल नौकरानी का काम किया। इस दौरान वो दूसरों के घरों में जाकर उनके बच्चे भी संभालती थी।

1930 में ही अचानक उनकी मुलाक़ात अमेरिका के रियल एस्टेट डेवलपर फ्रेड ट्रंप से हुई। जिसके बाद 1936 में दोनों ने शादी कर ली। 5 अप्रैल 1937 को उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया। 1946 में डोनाल्ड ट्रंप का जन्म हुआ था।

ये भी पढ़ें—ट्रंप का खर्चीला भारत दौरा: प्रियंका का मोदी सरकार पर वार, पूछा- कहां से आया सौ करोड़

धीरे-धीरे मैरी और उनके परिवार की हालत सुधर गई और फिर बंगले गाडियां खरीदकर अच्छी जिंदगी जीने लगी। मैरी हाउसवाइफ होने के साथ ही मैरी अपने पति के बिजनेस में भी हाथ बंटाती थी। साथ ही समाज सेवा भी करती थीं।

ट्रंप की हेयरस्टाइल है उनकी मां के जैसी

डोनाल्ड ट्रंप ने कभी भी पब्लिकली अपनी मां के बारे में कुछ नहीं कहा। लेकिन ट्रंप की हेयरस्टाइल उनकी मां के ही जैसी है।

ऐसे हुई मौत

1991 में मैरी एक दुर्घटना का शिकार होकर बुरी तरह घायल हो गई थीं। इसके बाद वो लगातार बीमार रहने लगी। जून 1999 में मैरी के पति की मौत हुई और इसके अगले ही साल उनकी भी मौत हो गई।

मैरी की डेड बॉडी को उनके पति की कब्र के साथ ही दफनाया गया है। अब आज उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के बड़े बिजनेसमैन हैं और दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के राष्ट्रपति भी हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story