×

ट्रंप का खर्चीला भारत दौरा: प्रियंका ने मोदी सरकार से पूछा- कहां से आए सौ करोड़

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारत आने वाले हैं। एक ओर उनके भारत दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारियां हो रहीं हैं तो दूसरी ओर इसपर सियासत भी गरमा गयी है।

Shivani Awasthi
Published on: 22 Feb 2020 9:35 AM GMT
ट्रंप का खर्चीला भारत दौरा: प्रियंका ने मोदी सरकार से पूछा- कहां से आए सौ करोड़
X

दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारत आने वाले हैं। एक ओर उनके भारत दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारियां हो रहीं हैं तो दूसरी ओर इसपर सियासत भी गरमा गयी है। ट्रंप के भारत आगमन को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने इसे लेकर केंद्र से सवाल भी किये हैं। प्रियंका ने आरोप भी लगाया कि जिस समिति के जरिये करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहें हैं, उनके सदस्यों को खुद ही नहीं पता कि वह इसके सदस्य है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर ट्रंप के दौरे पर खर्च पैसों का मांगा हिसाब :

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर ट्वीट के जरिये मोदी सरकार पर जमकर आरोप लगाये और दौरे पर होने वाले खर्च पर सवाल खड़े कर दिए।

ये भी पढ़ें: नाचेंगे ट्रंप-नचाएंगे कैलाश खेर! अगर हुआ ऐसा तो झूम उठेगा इंडिया

शनिवार को प्रियंका ने ट्वीट करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन पर 100 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन ये पैसा एक समिति के जरिए खर्च हो रहा है। समिति के सदस्यों को पता ही नहीं कि वो उसके सदस्य हैं। क्या देश को ये जानने का हक नहीं कि किस मंत्रालय ने समिति को कितना पैसा दिया? समिति की आड़ में सरकार क्या छिपा रही है?'

24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर ट्रंप:

गौरतलब है कि 24 फरवरी को ट्रंप दो दिन के दौरे पर भारत आ रहे हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी और दामाद भी होंगे। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर गुजरात में बड़े स्तर पर तैयारियां की गयी हैं। वहीं आगरा के ताजमहल को देखने जाने को लेकर भी यूपी में भी जमकर स्वागत की तैयारियां हो रही है।

दावा किया जा रहा है कि ट्रंप के दौरे में सौ करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे। वहीं इस दौरान पीएम मोदी और ट्रंप के बीच रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई, व्यापार, ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रंप दिनभर करते हैं ये काम: जानेंगे तो उड़ जाएंगे आपके होश

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story