×

ट्रंप दिनभर करते हैं ये काम: जानेंगे तो उड़ जाएंगे आपके होश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस मौके पर हम आपको अमरिकी राष्ट्रपति के दिनचर्या से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।

Shivakant Shukla
Published on: 22 Feb 2020 7:02 AM GMT
ट्रंप दिनभर करते हैं ये काम: जानेंगे तो उड़ जाएंगे आपके होश
X

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप 24 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं। इस मौके पर हम आपको अमेरिकी राष्ट्रपति के दिनचर्या से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। ट्रंप ने स्लीपिंग हैबिट मीडिया के साथ खुद ट्रंप ने शेयर करते हुए बताया था कि वो रात में मात्र तीन से चार घंटे सोते हैं।

ट्रंप की दिनचर्या

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप सुबह 6 बजे से पहले ही बिस्तर छोड़ देते हैं। इसके बाद वो पेपर पढ़ने, टीवी देखने और अपने सोशल मीडिया अकाउंट चलाते हैं। ट्रंप उठने के लिए चाय या कॉफ़ी नहीं लेते हैं।

ट्रंप के ज्यादातर ट्विट्स सुबह 11 बजे से पहले ही होता है। 11 बजे से पहले वो अपने फोन कॉल्स करते हैं।

ये भी पढ़ें—बदले 4 बड़े स्टेशनों के नाम: सीएम योगी ने लिया ताबड़तोड़ फैसला

एक्सरसाइज न कर पाने के चलते ट्रंप सुबह का नाश्ता ज्यादातर स्किप कर देते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो बातें करके और यहां से वहां चलके ही एक्सरसाइज कर लेते हैं।

ट्रंप पसंद करते हैं कौन सा नाश्ता

अगर कभी ट्रंप नाश्ता करते हैं तो उसमें बेकन और अंडे खाना पसंद करते हैं।

ट्रंप अपना काम 11 बजे से शुरू करते हैं। इसमें सबसे पहले आधे घंटे की मीटिंग होती है स्टाफ्स के साथ।

दोपहर 12:45 में ट्रंप लंच करते हैं। इसके बाद एक के बाद एक मीटिंग्स और कई मीडिया इंटरेक्शन होते हैं।

शाम को साढ़े 6 तक ट्रंप डिनर कर लेते हैं। इस डिनर में चुनिंदा लोग ट्रंप के साथ बैठते हैं।

ये भी पढ़ें—होली पर खुशखबरी: सरकार करने जा रही बड़ा ऐलान, खुश हो जाएंगे आप

हालांकि, ये तो पता नहीं है कि ट्रंप सोने के लिए बेड पर कितने बजे जाते हैं लेकिन उन्होंने खुद ही बताया है कि उन्हें रात को नींद नहीं आती। सिर्फ तीन से चार घंटे की नींद उनके लिए पर्याप्त होती है।

ऐसे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की डेली लाइफ काफी हद तक पीएम मोदी से मिलती जुलती है। इसमें चार घंटे की नींद लेना शामिल है। फिलहाल, 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति दो दिवसीय भारत के दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप अपनी वाइफ मेलानिया के साथ आ रहे हैं। इनके आगमन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story