×

Friendship Day 2020: सबसे पहले कब मनाया गया ये दिन, ऐसा था इतिहास

अगस्त के पहले संडे को हर साल फ्रेंडशिप डे मानया जाता है। दोस्ती ये एक ऐसा शब्द होता है जो दो लोगों के बीच में होता है।

Newstrack
Published on: 2 Aug 2020 11:38 AM
Friendship Day 2020: सबसे पहले कब मनाया गया ये दिन, ऐसा था इतिहास
X
Friendship Day 2020: सबसे पहले कब मनाया गया ये दिन, ऐसा था इतिहास

Friendship Day 2020: अगस्त के पहले संडे को हर साल फ्रेंडशिप डे मानया जाता है। दोस्ती ये एक ऐसा शब्द होता है जो दो लोगों के बीच में होता है। फ्रेंडशिप डे का उद्देश्य अपने उन दोस्तों के प्रति स्नेह और आभार प्रकट करना है जो मुश्किल हालातों में आपके जीवन में संबल बने। दोस्त ऐसे होते हैं जिनसे हम सारी बातें शेयर करते हैं, दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो हम खुद से बनाते हैं।

ये भी पढ़ें:सुशांत मौत का खुलासा: पुलिस ने बताई ये बड़ी बात, इस दोस्त से जुड़े हैं तार

पहली बार साल 1958 में अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस के रूप में मनाया जाता है

फ्रेंडशिप डे पहली बार साल 1958 में पराग्वे में 'अंतर्राष्ट्रीय मैत्री दिवस' के रूप में प्रस्तावित किया गया था। भारत में फ्रेंडशिप डे पर काफी लंबे समय से फ्रेंडशिप बैंड का ट्रेंड है। फिल्मों की देखते हुए इस दिन लोग एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड पहनाते हैं। पिछले साल लोगों ने अपने दोस्तों से मिलकर फ्रेंडशिप डे मनाया था। लेकिन कोरोना की वजह से फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के लिए हर कोई सोशल मीडिया पर ही डिपेंड है।

वहीं 1958 में, इसे पराग्वे में डॉ। रेमन आर्टेमियो ब्राचो द्वारा स्थापित एक अंतर्राष्ट्रीय नागरिक संगठन 'वर्ल्ड फ्रेंडशिप क्रूसेड' द्वारा 30 जुलाई के लिए प्रस्तावित किया गया था। ऐसा माना जाता है कि संयुक्त राष्ट्र की आम सभा ने 2011 में इस तारीख को आधिकारिक घोषणा किया।

ये भी पढ़ें:राममंदिर की मिट्टी: नींव में डाली जाएगी ज्ञान-त्याग की माटी, जाने इसका महत्व

इस दिन बारे में सबसे पहले 1930 में हॉलमार्क कार्ड के संस्थापक एक जॉइस हॉल ने विचार दिया था।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!