×

मंच पर हुआ ऐसा: लड़की नाचती रही और पीछे हो गया कांड

आय दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल हुआ करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Shreya
Published on: 16 Feb 2020 9:19 AM GMT
मंच पर हुआ ऐसा: लड़की नाचती रही और पीछे हो गया कांड
X
मंच पर हुआ ऐसा: लड़की नाचती रही और पीछे हो गया कांड

नई दिल्ली: आय दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल हुआ करती है। आज हम आपको एक ऐसी ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। ये वीडियो काफी मजेदार है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस वीडियो में एक महिला का डांस दिखाया गया है। आप इस वीडियो में डांस करते वक्त महिला का फोकस साफो-साफ देख सकते हैं। लोग महिला के कॉन्संट्रेशन को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कर दी बीजेपी नेता की बेइज्जती! केजरीवाल के शपथ समारोह में हुआ ऐसा

वीडियो देख महिला के फोकस के कायल हुए लोग

दरअसल, इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला जिस स्टेज पर डांस कर रही है, वहां पर दो आदमी पीछे बैठे हुए हैं और अचानक उन आदमियों की कुर्सी पलट जाती है और वो स्टेज से नीचे गिर जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी महिला दोनों पुरुषों को मदद देने के बजाए अपना डांस पूरा करने में ध्यान देती है। महिला के इसी फोकस के सब कायल हो रहे हैं।

आईपीएस अरुण बोथरा ने भी शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो को आईपीएस अरुण बोथरा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आईपीएस अरुण बोथरा ने लिखा है कि, मैं अपने जीवन में ऐसा ही फोकस चाहता हूं। हालांकि ये वीडियो देख आपको हंसी भी आ सकती है।



यह भी पढ़ें: अंबानी की ये साली: पत्नी नीता से भी हैं खूबसूरत, ​तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

यूजर्स कर रहे हैं फनी कमेंट्स

इस वीडियो को कुछ ही देरे में ढ़ेंरों लाइक्स मिले हैं। लोग इस वीडियो को मजेदार बता रहे हैं और काफी फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। लोगों ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैं लाइब्रेरी में इसे देख रहा था और अचानक जोरों से हंसने लगा। वहीं दूसरे यूजर ने कंमेट किया कि दुनिया गई भाड़ में मुझे बस नाचने से मतलब है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ऐसा ही इंसिडेंट मेरे साथ बचपन में हुआ था। जिसके बाद हम लोग खूब हंसे।







यह भी पढ़ें: सपा नेता पर मारी गोली: पार्टी में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Shreya

Shreya

Next Story