×

रचा इतिहास दिव्यांग बिटिया ने, अब पूरी दुनिया ठोक रही है सलाम

जिया राय ने करीब 1.54 बजे तक 22 किमी की दूरी तय की। इस दूरी को तय करने के बाद जिया ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दूरी को तय करने में जिया राय को 7.04 घंटे लगे।

Chitra Singh
Published on: 7 Jan 2021 1:07 PM GMT
रचा इतिहास दिव्यांग बिटिया ने, अब पूरी दुनिया ठोक रही है सलाम
X
रचा इतिहास दिव्यांग बिटिया ने, अब पूरी दुनिया ठोक रही है सलाम

आजमगढ़: जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था, वो हौसले ज़माने के मेयार हो गए… ये शायरी आजमगढ़ की दिव्यांग बेटी जिया राय पर सटीक बैठता है। बता दें कि जिया राय ने तैराकी में अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रचा है। प्रधानमंत्री फिट इंडिया मूवमेंट (PM Fit India Movement) के तहत जिया ने समुद्र में करीब 7.04 घंटा में 22 किलोमीटर की तैराकी तय कर विश्व में एक नया इतिहास रचा है। बेटी के इस जीत से पूरा आजमगढ़ भाव विभोर हो उठा है।

जिया ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड

आपको बता दें प्रधानमंत्री फिट इंडिया मूवमेंट (PM Fit India Movement) ने तैराकी का एक कार्यक्रम आयोजित किया था। यह आयोजन पालघर जनपद के समुद्री तट पर अंचला कोर्ट से बसई पोर्ट तक 22 किमी की तैराकी का था। बीते मंगलवार को प्रातः करीब 6.50 बजे तैराकी शुरू की गई, जिसे आजमगढ़ की जिया राय ने करीब 1.54 बजे तक 22 किमी की दूरी तय की। इस दूरी को तय करने के बाद जिया ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस दूरी को तय करने में जिया राय को 7.04 घंटे लगे। इस प्रतियोगिता में जिया राय के अलावा देश के जाने-माने व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तैराक सम्मलित हुए थे।

यह भी पढ़ें... Most Powerfull Passport: इससे घूमिये पूरी दुनिया में, क्या आप जानते हैं ?

ऑस्ट्रिया अवार्ड के लिए नाम दर्ज

जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ की 11 वर्षीय दिव्यांग जिया बिटिया ने पिछले साल फरवरी में 3.27 मिनट और 30 सेकंड में तैरते हुए 14 किलोमीटर की दूरी तय की थी। बता दें कि तैराकी का यह आयोजन विश्व रिकार्ड महाराष्ट्र तैराकी संघ की देखरेख में आयोजित किया गया था। वहीं, जिया राय को पहले ही भारत की ओर से ऑस्ट्रिया अवार्ड के लिए नाम दर्ज किया जा चुका है, जिसका वह दो राउंड पार कर चुकी हैं। इसके अलावा जिया ने पहले भी कई असाधारण प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए जीत हासिल कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, एशिया बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज किया हैं।

jia rai

पालघर डिस्ट्रिक्ट का ब्रांड अंबेसडर

बता दें कि दिव्यांग बिटिया जिया के इस सराहनीय कार्य के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे ने पुरस्कृत भी किया है। वहीं महाराष्ट्र सरकार ने जिया को पालघर डिस्ट्रिक्ट का ब्रांड अंबेसडर घोषित करने का फैसला किया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story