×

Miss Universe 2019: वर्तिका सिंह ने 90 सुंदरियों को दी टक्कर, इनके बारे में जानें

साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिया जीतकर ताज अपने नाम किया है। तो वहीं भारत की वर्तिका सिंह ने दावेदारी की थी, लेकिन वर्तिका टॉप-10 में भी जगह नहीं बनाईं।

Dharmendra kumar
Published on: 9 Dec 2019 11:03 AM GMT
Miss Universe 2019: वर्तिका सिंह ने 90 सुंदरियों को दी टक्कर, इनके बारे में जानें
X

लखनऊ: साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने मिस यूनिवर्स 2019 की प्रतियोगिया जीतकर ताज अपने नाम किया है। तो वहीं भारत की वर्तिका सिंह ने दावेदारी की थी, लेकिन वर्तिका टॉप-10 में भी जगह नहीं बनाईं। अमेरिका के अटलांटा में हुए इस कॉन्टेस्ट में वर्तिका सिंह देसी अवतार में रैंप पर उतरीं और उन्होंने इस अटायर से लोगों का दिल जीत लिया। हालांकि विनर की रेस में पीछे रह गईं।

यह भी पढ़ें...नागरिकता बिल पर लोकसभा में संग्राम, शाह बोले- कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश को बांटा

वर्तिका ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के एक राउंड में लाल कलर का लहंगा पहना था और वो देसी लुक में काफी खुबसूरत नज आ रही थीं। मिस इंडिया वर्तिका ने कॉस्टूम राउंड में अपनी जगह बनाई थी और उसके बाद स्विमसूट राउंड के लिए टॉप 10 प्रतिभागियों के नाम का ऐलान किया गया, जिसमें वर्तिका सिंह का नाम शामिल नहीं था। इसके साथ वर्तिका सिंह और भारत मिस यूनिवर्स 2019 की रेस से बाहर हो गया।

यह भी पढ़ें...फांसी की डेट: निर्भया के दोषियों को इस दिन लटकाया जाएगा सूली पर

टॉप 10 में यूएसए, कोलंबिया, साउथ अफ्रीका, आइसलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, थाइलैंड, मेक्सिको के प्रतियोगी शामिल हुए और उसके बाद साउथ अफ्रीका की जोजिबिनी टूंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया।

लखनऊ की रहने वाली वर्तिका सिंह मिस दीवा 2019 भी रह चुकी हैं। वर्तिका ने लखनऊ से ही स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की है। हेल्थ सेक्टर में पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें...योगी कैबिनेट ने 33 अहम फैसलों को दी मंजूरी, फास्ट ट्रैक कोर्ट समेत किए ये बड़े ऐलान

साल 2014 में भी वर्तिका ने मिस डीवा 2014 में हिस्सा लिया था, लेकिन वो सातवें स्थान पर रही थीं। वर्तिका ने भारत का कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में प्रतिनिधित्व भी किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के भी साथ वर्तिका काम रहती रही हैं और उन्होंने कई अवेयरनेस मुहिम में सरकार के साथ काम किया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story